Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अमेरिका में 8 हजार से अधिक फ्लाइट्स हुई रद्द, 4 घंटे तक लगी रही टेकऑफ पर रोक

अमेरिका में शुक्रवार को 22 एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में एक साथ तकनीकी समस्या आने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने पूरे देश में 4 घंटे तक फ्लाइट उड़ने पर रोक लगा कर रखी। जिसके बाद लाखों एयर यात्री एयरपोर्ट्स पर फंसे हुए नजर आए। शुक्रवार को लगी रोक के बाद शनिवार को भी फ्लाइट्स प्रभावित हुई।

Flight Cancel Update America
Flight Cancel Update America

Flight Cancel Update America: अमेरिका में शुक्रवार 13 नवंबर को इतिहास के पन्नों में दूसरी बार एयर लॉकडाउन दर्ज हो गया है। अमेरिका में शुक्रवार को 22 एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में एक साथ तकनीकी समस्या आने के बाद सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने पूरे देश में 4 घंटे तक फ्लाइट उड़ने पर रोक लगा कर रखी। जिसके बाद लाखों एयर यात्री एयरपोर्ट्स पर फंसे हुए नजर आए। शुक्रवार को लगी रोक के बाद शनिवार को भी फ्लाइट्स प्रभावित हुई।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में खराबी के बाद फ्लाइट्स रद्द होने से शिकागो, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन और कैलिफोर्निया समेत अमेरिका के कई बड़े शहरों के एयरपोर्ट पर यात्रियों की भीड़ देखी गई। अमेरिका के ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी सीन डफी ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में तकनीकी समस्या आने के बाद देश भर में फ्लाइट्स के उड़ने पर रोक लगाई गई थी। टेक्नीशियनों दोबारा समस्या ठीक करने के बाद फ्लाइट सेवा फिर से शुरू हो गई है।

देशभर में 4घंटे लगी रही फ्लाइट्स टेकऑफ पर रोक

अमेरिका में एक साथ कई एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में तकनीकी समस्या आने के बाद शुक्रवार को देश भर में फ्लाइट्स के टेक ऑफ करने पर 4 घंटे तक रोक लगी रही।अमेरिकी परिवहन मंत्री सीन डफी से मिली जानकारी के अनुसार एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में तकनीकी समस्या आने से तकरीबन 8000 से अधिक फ्लाइट्स रद्द हुई है। उन्होंने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर को पूरी तरह आधुनिक बनाने के लिए 50 अरब डॉलर की मांग की है।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में आई समस्या के पीछे साइबर अटैक नहीं

व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान होमलैंड सिक्योरिटी मंत्री मार्कवेन मुलिन ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में आई समस्या के पीछे साइबर अटैक की अटकलें खारिज कर दी हैं। मुलिन ने कहा कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही इस घटना के पीछे की मुख्य वजह का पता लगेगा। FFA के मुताबिक फ्लाइट्स सुचारू रूप से कब शुरू की जाएंगी यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है।

9/11 के बाद दूसरी बार लगा अमेरिका में फ्लाईट्स लॉकडाउन

अमेरिकी इतिहास में दूसरी बार 13 नवंबर, शुक्रवार को फ्लाइट्स लॉकडाउन लगा। इससे पहले 11 सितंबर 2001 को हुए 9/11 के आतंकी हमले के बाद पूरे देश में फ्लाइट्स उड़ने पर रोक लगा दी गई थी। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 4 घंटे तक देश के सभी एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स टेकऑफ पर रोक लगा दी गई थी।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल सेंटर में आई परेशानी के बाद FFA अधिकारी नए AI सिस्टम की भी जांच कर रहे हैं।देशभर में फ्लाइट्स उड़ने पर रोक लगाने का आदेश जारी करने के बाद FFA की वेबसाइट भी ठप होने की खबर भी आ रही है। फ्लाइट्स की उड़ानों पर रोक लगने से शिकागो, न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया सहित अमेरिका के विभिन्न शहरों में एयरपोर्ट्स पर भारी संख्या में यात्रियों की भीड़ जमा हो गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

कल का मौसम: जम्मू, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित उत्तरी भारत में कल होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट