IMD Rain Alert: देश के उत्तरी राज्यों में सर्दी शुरू होने के साथ ही मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है। इसका प्रभाव देश के बड़े क्षेत्र में बारिश के रूप में दिख रहा है। मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि 13 नवंबर को दिल्ली-राजस्थान सहित देश के 17 राज्यों में बारिश होगी। आइए जानते हैं देश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज कैसा रहेगा।
दरअसल फिलहाल मैदानी क्षेत्रों में जहां धान की कटाई का सीजन पूरा होने का आया है, वहीं गेहूं की बिजाई जोरों पर चल रही है। ऐसे में मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित राजस्थान व अन्य राज्यों में तेज हवाएं के साथ बारिश सकती है। मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं।। बता दें कि हरियाणा, राजस्थान और पंजाब प्रदेश में आज देर शाम से विभिन्न क्षेत्रों में मौसम में बदलाव के बाद बादल दिखाई देने लगे हैं।
मौसम विभाग का कहना है कि मौसम में बदलाव के चलते तराई वाले क्षेत्रों में घना कोहरा भी रह सकता है। इसके साथ ही सर्द हवाएं भी अब परेशान करने लगेंगी। क्योंकि पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ पूर्वी और तटीय राज्यों में भी मौसम बदलेगा। क्योंकि कश्मीर संभाग और उसके आस-पास के इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।


