Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में दूध हुआ महंगा, वीटा ने बढ़ाए दाम, आज से लागू हुई नई रेट लिस्ट

हरियाणा में दूध हुआ महंगा, वीटा ने बढ़ाए दाम, आज से लागू हुई नई रेट लिस्ट

Vita Milk Rate Hike : हरियाणा के लोगों को अब दूध पीना महंगा होगा। देश की दूसरी दूध कंपनियों द्वारा दूध के रेट बढ़ाने के बाद आज वीटा ने हरियाणा में रेट को बढ़ा दिया है। अब वीटा का दूध आज से महंगा मिलना शुरू हो जाएगा और वीटा द्वारा नई रेट लिस्ट जारी कर दी है। कल से लोगों को दूध नए रेट पर ही मिलेगा।

इससे पहले अमूल, मदर डेयरी और वेरका ने दूध की रेट बढ़ाए थे। वीरवार को वीटा ने हरियाणा के सभी प्लांटों के दूध चार रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है। अब अब वीटा का फुल क्रीम मिल्क 4 रुपये महंगा होने के चलते 76 रुपए का मिलेगा। जबकि एक लीटर डबल टोंड दूध में दो रुपये की वृद्धि की गई है। इसलिए अब 56 रुपये का मिलेगा। यह नई रेट लिस्ट जींद के वीटा प्लांट द्वारा जारी की गई है और अब सिरसा व अंबाला प्लांट द्वारा भी दूध की कीमतों में वृद्धि की लिस्ट तैयार की जा रही है।

जींद वीटा प्लांट द्वारा बढ़ाए गए रेट की लिस्ट

जींद वीटा प्लांट द्वारा दूध की नई रेट लिस्ट जारी की है। इसके तहत पहले फुल क्रीम दूध के रेट 72 रुपये लीटर थे, लेकिन अब चार रुपये बढ़ाकर अब 76 रुपये प्रति लीटर दूध मिलेगा। इसी तरह टोंड मिल्क पहले 60 रुपये लीटर मिलता था, लेकिन अब इसकी कीमत बढ़ाकर 62 रुपये प्रति लीटर कर दी है। ऐसे में दो रुपये लीटर के हिसाब से रेट बढ़ाए है।

जबकि डबल टोंड दूध की कीमतों में भी दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई है। पहले इसके रेट 54 रुपये लीटर थे, लेकिन अब इसको बढ़ाकर 56 रुपये लीटर कर दिया है। इससे पहले वीटा द्वारा घी के रेट पहले ही बढ़ाए जा चुके है। ऐसे में लोगों को अब दूध व घी खाना महंगा पड़ने वाला है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी 70 के दशक में इस गाने पर मचाया था धमाल, 52 वर्षों से बना हुआ है सुपरहिट