Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर सुपरफास्ट होगी कनेक्टिविटी, 2171 करोड़ से बनेंगे 2 नए एलिवेटेड कारिडोर

दिल्ली-हरियाणा बार्डर पर सुपरफास्ट होगी कनेक्टिविटी, 2171 करोड़ से बनेंगे 2 नए एलिवेटेड कारिडोर

Delhi Haryana Connectivity : हरियाणा-दिल्ली बार्डर पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया गया है। महरौली-गुरुग्राम रोड पर लगने वाले जाम से राहत के लिए दो नए एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर बनाने की योजना बनाई है। इस दो नए एलिवेटेड रोड बनने के बाद हरियाणा, दिल्ली के क्षेत्र के लोगों को जाम से राहत मिलेगी।

फिलहाल जाम लगने के कारण 15 मिनट के सफर की जगह पर एक घंटा लग जाता है, लेकिन दो नए एलिवेटेड रोड बनने के बाद यह सफर कुछ ही मिनट का रह जाएगा। इसे दिल्ली के छतरपुर, महरौली, वसंत कुंज को लाभ मिलेगा, वहीं हरियाणा के साथ लगते हुए क्षेत्र को इसका फायदा मिलेगा। नए ट्रैफिक प्लान के तहत महरौली-गुरुग्राम रोड पर लगभग 8.5 किलोमीटर लंबे स्ट्रेच को सिग्नल फ्री किया जाएगा।

दो नए एलिवेटेड रोड बनाने पर खर्च होंगे 2171 करोड़

वाहन चालकों को जाम से राहत दिलाने के लिए 2171 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है। नए एलिवेटेड रोड साकेत और कुतुब मीनार के पास बनेंगे। प्लान के मुताबिक साउथ दिल्ली के साकेत (जी-ब्लॉक) से पुल प्रहलादपुर तक सिक्स लेन का एलिवेटेड रोड बनाया जाएगा। इस एलिवेटेड रोड को बनाने के लिए 1471 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है।

इस एलिवेटेड रोड के बनने के बाद वाहनों को महरौली-बदरपुर रोड के ट्रैफिक के अंदर से नहीं निकलना पड़ेगा। जबकि दूसरा प्रस्तावित एलिवेटेड रोड को कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन से छतरपुर डीएलएफ फार्म्स तक बनाया जाएगा। चार किलोमीटर लंबे इस एलिवेटेड रोड के लिए 700 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है। इस एलिवेटेड रोड से इंदिरा गांधी एयरपोर्ट और महरौली-गुरुग्राम रोड की सुपरफास्ट कनेक्टिविटी होगी और इसके बाद वाहनों को आधा घंटे की बजाए मात्र पांच मिनट का सफर रह जाएगा।

महरौली-गुरुग्राम बॉर्डर तक हाईस्पीड कनेक्टिविटी

एमजी रोड और उसके छतरपुर और घिटोरनी चौराहों पर फ्लाईओवर और अंडरपास बनाए जाएंगे। इससे वाहनों को ट्रैफिक सिग्नल पर रुके सीधे अपनी लेन में आगे बढ़ने का ट्रैक मिलेगा। यह कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन के साथ समानांतर आगे बढ़ेगा। इससे वसंत कुंज, छतरपुर और साउथ दिल्ली के अन्य आबादी वाले इलाकों की पहुंच सीधे गुरुग्राम बॉर्डर से से अच्छी होगी। महरौली-गुरुग्राम बॉर्डर पार करने का समय बेहद कम हो जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजेश खन्ना और मुमताज की जोड़ी 70 के दशक में इस गाने पर मचाया था धमाल, 52 वर्षों से बना हुआ है सुपरहिट