आर्यवीर 8 नवंबर की कसर 14 नवंबर को करेंगे पूरी, भारत-पाक के बीच होगा अंडर 19 एशिया कप फाइनल
अंडर-19 एशिया कप में सेमीफाइनल मुकाबले में भारत द्वारा अफगानिस्तान को हराकर और पाकिस्तान द्वारा बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बना ली गई है। 8 नवंबर को हुए भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप के मैच में भारतीय अंडर-19 टीम के बल्लेबाज आर्यवीर सहवाग जल्दी आउट हो गए थे। आर्यवीर ने 40 गेंदों में मात्र 22 रन बनाए थे। पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी में रह गई कसर को 14 नवंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में पूरा करने का आर्यवीर के पास सुनहरा मौका है।
Ind-Pak Under 19 Final: ओमान में चल रहे अंडर-19 एशिया कप में आज भारत ने सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान को हराकर शानदार जीत के साथ फाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत का फाइनल मुकाबला अब पाकिस्तान के साथ 14 नवंबर को खेला जाएगा। गौरतलब है कि 8 नवंबर को हुए भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले में पाकिस्तान अंडर-19 टीम से भारत को हार का सामना करना पड़ा था। अब सेमीफाइनल मुकाबले में भारत द्वारा अफगानिस्तान को हराकर और पाकिस्तान द्वारा बांग्लादेश को हराकर फाइनल में जगह बना ली गई है। भारतीय अंडर-19 टीम पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ हुई गलतियों से सबक लेते हुए फाइनल मैच में नई तैयारी के साथ उतरने में जुट गई है।
फाइनल में आर्यवीर सहवाग के पास 8 नवंबर पूरी करने का सुनहरा मौका
8 नवंबर को हुए भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप के मैच में भारतीय अंडर-19 टीम के बल्लेबाज और वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग जल्दी आउट हो गए थे। पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में आर्यवीर ने 40 गेंदों में मात्र 22 रन बनाए थे। पिछले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी में रह गई कसर को 14 नवंबर को होने वाले फाइनल मुकाबले में पूरा करने का आर्यवीर के पास सुनहरा मौका है। बता दें कि आर्यवीर सहवाग ने यूएई के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए 160 रन और आज अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली है। अब पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले में लोग आर्यवीर की बल्लेबाजी देखने का बेसब्री से इंतजार करने लगे हैं।
भारत ने अफगानिस्तान को सेमीफाइनल में 8 विकेट से हराया
भारत और अफगानिस्तान के बीच हुए आज सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए। भारत ने अफगानिस्तान द्वारा दिए गए 228 रन के लक्ष्य को 8 विकेट शेष रहते आसानी से हासिल कर लिया। भारत की तरफ से आज लक्ष्य राजेश (93), आर्यवीर सहवाग (51) और वीके विनीत (57) ने शानदार अरशद तिवारी खेली। वहीं गेंदबाजी में ईशान सूद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट हासिल किए।
पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 9 विकेट से हराया
पाकिस्तान ने आज बांग्लादेश को अंडर-19 एशिया कप की सेमीफाइनल में 9 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। बांग्लादेश टीम आज पाकिस्तान के साथ हुए सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 31.4 ओवर में 138 रन पर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश द्वारा दिए गए 139 के लक्ष्य को पाकिस्तान ने एक विकेट के नुकसान पर 21.5 ओवर में आसानी से हासिल कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से आज सेमीफाइनल में उस्मान खान (64) और एच खान (69) शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वहीं रिजवान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आठ ओवर में 30 रन देकर तीन विकेट हासिल किया। अब 14 नवंबर को क्रिकेट प्रेमियों को अंडर-19 एशिया कप का फाइनल महा-मुकाबला पाकिस्तान और भारत के बीच देखने को मिलेगा।
अनिल चौधरी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत (हरिभूमि हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता सीखी। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल कुमार की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल कुमार डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।