Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान में एयर और ट्रेन कनेक्टिविटी होगी मजबूत, 10 हेलीपैड और 85 स्टेशनों पर चल रहा है विकास कार्य

राजस्थान प्रदेश में यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए सरकार द्वारा वर्तमान में 10 हेलीपैड और 85 रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य किया जा रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा बाड़मेर और कोटा में हवाई सेवाओं का विस्तार करने के प्रयास किया जा रहे हैं। वहीं ट्रेन यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए 85 रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।

Railway Station Development Rajasthan
Railway Station Development Rajasthan

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश में आने वाले समय में एयर यात्रियों और ट्रेन यात्रियों का सफर आसान हो जाएगा। प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में यात्रियों के सफर को आसन बनाने के लिए एयर और रेलवे कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज जयपुर एयरपोर्ट पर नए स्टेट टर्मिनल के भूमि पूजन के दौरान कहा कि सरकार द्वारा ट्रेन यात्रियों और एयर यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में नया स्टेट टर्मिनल बनने के बाद एयर कनेक्टिविटी को भी मजबूती मिलेगी।

प्रदेश में 10 हेलीपैड और 85 रेलवे स्टेशनों पर चल रहा है विकास कार्य

राजस्थान प्रदेश में यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए सरकार द्वारा वर्तमान में 10 हेलीपैड और 85 रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य किया जा रहा है। सीएम भजनलाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा बाड़मेर और कोटा में हवाई सेवाओं का विस्तार करने के प्रयास किया जा रहे हैं। वहीं ट्रेन यात्रियों का सफर आसान बनाने के लिए 85 रेलवे स्टेशनों पर विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा सरकार द्वारा जोधपुर और किशनगढ़ में हवाई संपर्क विस्तार करने हेतु काम किया जा रहा है। जयपुर एयरपोर्ट पर भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सीएम ने उदयपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 145 एकड़ भूमि देने की बात भी कही है।

विदेशी पर्यटकों का सुविधाजनक होगा एयर और ट्रेन का सफर

राजस्थान प्रदेश में सबसे अधिक विदेशी पर्यटक हर साल घूमने के लिए आते हैं। प्रदेश सरकार विदेशी पर्यटकों को सफर के दौरान अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करने हेतु मजबूत ट्रेन कनेक्टिविटी और एयर कनेक्टिविटी पर काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने आज कहा कि विदेशों से राजस्थान प्रदेश की यात्रा के लिए आने वाले पर्यटक बिना किसी समस्या के आनंद उठा सकें इसके लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एयर और ट्रेन कनेक्टिविटी मजबूत होने से राजस्थान राज्य की दुनिया में एक अलग पहचान बनेंगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों का बड़ा सुझाव, सहमति बनी तो कर्मचारियों पर होगी धनवर्षा