Kishore Kumar Evergreen Song: हिंदी सिनेमा के सदाबहार गानों की बात करें और किशोर कुमार का जिक्र ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता। किशोर कुमार वह शख्सियत थे, जिन्होंने हिंदी संगीत जगत को एक से बढ़कर एक सुपरहिट और सदाबहार गाने दिए हैं। आज हम जिस गाने (old song) की बात कर रहे हैं उसे आए हुए चार दशक से अधिक का लंबा समय हो गया है। लगभग 43 वर्ष पहले बने यह सदाबहार गाना (evergreen old song) पीढ़ी दर पीढ़ी लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
यह सुपरहिट गाना (superhit old song) जितना 80 के दशक में लोगों के दिल के करीब था, उतना ही पसंद आज के दौर में भी किया जा रहा है। 43 वर्ष का लंबा समय बीत जाने के बाद भी हिंदी संगीत प्रेमियों का इस गाने के प्रति मोह भंग नहीं हुआ है। इस सदाबहार गाने (Kishore Kumar evergreen song) को ‘जिंदगी प्यार का गीत है' टाइटल से 1983 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म “सौतन" के लिए बनाया गया था।
‘जिंदगी प्यार का गीत है' गाने में राजेश खन्ना का दिखाई दिया था अलग ही अंदाज
किशोर कुमार की जादुई आवाज में बने सदाबहार गाने ‘जिंदगी प्यार का गीत है' में अपने जमाने में बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) ने खूबसूरत अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया था। पुराने गानों में हमेशा रोमांटिक अंदाज में नजर आने वाले राजेश खन्ना का 80 के दशक में बने इस सुपरहिट गाने (80's Superhit Hindi Song) में अलग ही अंदाज देखने को मिला था। राजेश खन्ना और पद्मिनी पर फिल्माया गया यह कालजयी गीत पीढ़ी दर पीढ़ी हिंदी संगीत प्रेमियों की फेवरेट लिस्ट में बना हुआ है। इस गाने में राजेश खन्ना की खामोशी कानों के रास्ते हिंदी संगीत प्रेमियों के सीधे दिल में उतर जाती है।
43 वर्ष बाद भी सावन कुमार के लिखे बोल गूंज रहे हैं गाड़ियों में
‘जिंदगी प्यार का गीत है' टाइटल से किशोर कुमार (Kishore Kumar) की आवाज में बने इस कालजयी गीत को आए चार दशक से लंबा समय हो गया है। किशोर कुमार के सुरों और राजेश खन्ना के अभिनय से सजे इस गाने के सावन कुमार (savan Kumar) द्वारा लिखे गए बोल आज भी लोगों की गाड़ियों में गूंज रहे हैं। अक्सर लंबे सफर के लिए निकलने वाले लोग किशोर कुमार के पुराने सदाबहार गाने खूब इंजॉय करते हैं। इस गाने का मधुर संगीत म्यूजिक डायरेक्टर उषा खन्ना द्वारा तैयार किया गया था। उषा खन्ना के मधुर संगीत और सावन कुमार द्वारा लिखे गए दिल को छू लेने वाले लिरिक्स ने इस गाने को 80 के दशक में सुपरहिट गाना बना दिया था।


