Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मुहूर्त में सोने की 1.43 लाख रुपए और 1.89 लाख रुपए लगी बोली, पिछले साल के मुकाबले आई तेजी

सर्राफा व्यापारियों के मुताबिक पिछले एक साल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए बदलावों का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है। सरकार की ओर से आयात शुल्क में बढ़ोतरी, ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच युद्ध तथा केंद्रीय बैंकों की तरफ से सोने की खरीद बढ़ने से सोने के भाव में तेजी आई। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र में चांदी की मांग बढ़ने से इसकी कीमतों को भी समर्थन मिला।

SILVER RATE HIKE
SILVER RATE HIKE

Gold Rate Hike: मध्यप्रदेश राज्य के रतलाम जिले में सोने की कीमतों में इस बार पिछले साल के मुकाबले बोली के दौरान तेजी देखने को मिली है। किराना बाजार के बाद बुधवार को सर्राफा बाजार में भी दीपावली के बाद मुहूर्त के सौदे हुए। इस बार चांदी की बोली 1 लाख 89 हजार 600 रुपए प्रति किलो और सोने की 1 लाख 43 हजार 350 रुपए प्रति दस ग्राम लगी। पिछले साल के मुहूर्त की तुलना में चांदी 36 हजार रुपए और सोना 16,550 रुपए महंगा बिका। पिछले साल चांदी 1 लाख 53 हजार 600 रुपए किलो और सोना 1 लाख 26 हजार 800 प्रति दस ग्राम बिका था।

सर्राफा व्यापारियों के मुताबिक पिछले एक साल में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए बदलावों का असर सोने-चांदी की कीमतों पर पड़ा है। सरकार की ओर से आयात शुल्क में बढ़ोतरी, ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच युद्ध तथा केंद्रीय बैंकों की तरफ से सोने की खरीद बढ़ने से सोने के भाव में तेजी आई। वहीं, औद्योगिक क्षेत्र में चांदी की मांग बढ़ने से इसकी कीमतों को भी समर्थन मिला।

मुहूर्त में ऊंची बोली लगने के बावजूद सोना-चांदी मिल रहे हैं रिकॉर्ड भाव से सस्ते

मुहूर्त में पिछले साल के मुकाबले ऊंची बोली लगने के बावजूद सोना-चांदी अपने रिकॉर्ड भाव से काफी नीचे बिक रहे हैं। इस साल 29 जनवरी को सोना 1 लाख 85 हजार 800 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 3 लाख 85 हजार रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी थी। इसके मुकाबले बुधवार के मुहूर्त भाव में सोना 42,450 रुपए और चांदी 1 लाख 95 हजार 400 रुपए सस्ती रही। सराफा व्यापारी एसोसिएशन के विशाल डांगी ने बताया कि दोपहर 1 बजे मुहूर्त की बोली लगी थी। इसके बाद शाम तक भाव इसके आसपास रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

8वें वेतन आयोग में कर्मचारियों का बड़ा सुझाव, सहमति बनी तो कर्मचारियों पर होगी धनवर्षा