EPFO Minimum Pension : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी EPFO के पेंशनधारकों के लिए जल्द ही खुशखबरी आने वाली है। जहां पर ईपीएफओ के पेंशनधारकों की न्यूनतम पेंशन का दायरा बढ़ने वाला है। फिलहाल एक हजार रुपये न्यूनतम पेंशन निर्धारित की गई, लेकिन लंबे समय से ईपीएफओ के पेंशनधारक इसको बढ़ाने की मांग कर रहे है।
रिपोर्टस के मुताबिक सरकार कर्मचारी पेंशन योजना (EPS) के तहत मिलने वाली न्यूनतम मासिक पेंशन को एक हजार रुपये से बढाकर तीन रुपये रुपये करने का विचार किया जा रहा है। यह फैसला 19 नवंबर 2026 को EPFO की होने वाली बैठक में लिया जा सकता है, हालांकि सरकार द्वारा अभी तक अधिकारिक रूप से कोई फैसला नहीं लिया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि सरकार न्यूनतम पेंशन को बढ़ाने की पूरी तैयारी कर ली है।
यह फैसला EPFO की दिल्ली में होने वाली 240वीं सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की 19 नवंबर की बैठक्बै में लिया जा सकता है। ऐसे में पहले यह बैठक गुजरात में होने वाली थी, लेकिन अब इसका स्थान को बदल दिया गया है। ऐसे में मुख्यालय पर बैठक को बदलने के पीछे चर्चा बढ़ गई है कि सरकार न्यूनतम ईपीएस पेंशन को बढ़ा सकती है।
वर्ष 2014 से पेंशनधारकों को मिल रहे एक हजार रुपये
EPFO के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज की तरफ से फरवरी 2014 में न्यूनतम पेंशन को मंजूरी दी गई थी। उस समय बोर्ड द्वारा एक हजार रुपये न्यूनतम पेंशन रखी गई थी। वित्त मंत्री ने बजट 2014-15 में इसका ऐलान किया और अगस्त 2014 में सरकार ने इसे आधिकारिक रूप से लागू कर दिया। इसके बाद कर्मचारी संगठनों के साथ सेवानिवृत कर्मचारी पेंशन को बढ़ाने की मांग कर रहे है। जहां पर संगठनों की मांग ही कि पेंशन को एक हजार रुपये से बढ़ाकर 7500 रुपये किया जाए, लेकिन फिलहाल तीन हजार रुपये पेंशन करने की योजना चल रही है।
EPS की कैसे निर्धारित होती है पेंशन
ईपीएफओ के तहत कर्मचारीपेंशन योजना यानी EPS में रिटायरमेंट के बाद कर्मचारियों को हर महीने पेंशन दी जाती है। इस योजना में कर्मचारी की पेंशन उसकी पेंशन योग्य सैलरी और नौकरी के कुल सालों के आधार पर तय होती है। इसमें कर्मचारी की बेसिक सैलरी का 8.33 फीसदी हिस्सा नियोक्ता यानी कंपनी की ओर से EPS फंड में जमा किया जाता है।
मौजूदा वेतन सीमा 25,000 रुपये होने के हिसाब से अधिकतम 2,083 रुपये तक का मासिक योगदान बनता है। बता दें कि EPS में न्यूनतम पेंशन 1,000 रुपये तय है, लेकिन अधिकतम पेंशन की कोई अलग से तय सीमा नहीं है। पेंशन की रकम कर्मचारी की पेंशन योग्य सैलरी और नौकरी के कुल सालों पर निर्भर करती है।
अनिल चौधरी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत (हरिभूमि हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता सीखी। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल कुमार की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल कुमार डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।