Industrial Corridor Haryana : हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में नया औद्योगिक कारिडोर बनाने की तैयारी तेज कर दी है। इसके हरियाणा के नगर एवं ग्राम आायेजना विभाग की तरफ से प्रदेश के 17 गांवों की जमीन के इस्तेमाल के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। इन गांवों की जमीन को लेकर नए नियम निर्धारित कर दिए है और अब इन गांवों की जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण व उद्योग लगाने से पहले विभाग से अनुमति लेनी पड़ेगी
अगर ऐसा नहीं किया तो उस निर्माण को अवैध माना जाएगा और प्रशासन द्वारा उस पर बलडोजर चलाया जा सकता है। विभाग की तरफ से जारी आदेश के अनुसार यह 17 गांव सोनीपत व अंबाला जिले के गांव शामिल है, ताकि भविष्य में इन गांवों की जमीन को सरकार की प्लानिंग के हिसाब से प्रयोग किया जा सके। विकास गतिविधियों को नियोजन व्यवस्था के दायरे में लाने के लिए अतिरिक्त नियंत्रित क्षेत्र-3 घोषित किया गया है।
नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के तहत इन 17 गांवों पर फैसला हरियाणा अनुसूचित सड़क एवं नियंत्रित क्षेत्र अनियमित विकास प्रतिबंध अधिनियम, 1963 की धारा 4(1) के तहत लिया गया है। इस फैसले के हिसाब से इन गांवों की जमीन पर औद्योगिक और शहरी विस्तार के लिए नियोजन को बढ़ाने में प्रयोग किया जाएगा।
सोनीपत जिले के इन आठ गांवों के बारे में जारी किया अधिसूचना
नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की तरफ से जारी आदेश में सोनीपत जिले के गन्नौर क्षेद्ध के आठ गांवों को इसमें शामिल किया गया है। गांवों की निर्धारित जमीन को अतिरिक्त नियंत्रित क्षेत्र-3 के दायरे में लिया गया है। इसमें गन्नौर के गांव पुगथला, नैना ततारपुर, सालारपुर माजरा, पिनाना, बाजाना कलां, शामड़ी सीसान, शामड़ी लोचब बैरन और बाजाना खुर्द को शामिल किया गया है।
हालांकि अधिसूचना में सभी गांवों की पूरी जमीन नियंत्रित क्षेत्र में शामिल नहीं की गई है। केवल विभाग की ओर से जारी नक्शे में दर्शाए गए निर्धारित हिस्सों पर ही नए नियम लागू होंगे। विभाग ने इस संबंध में ड्राइंग नंबर डीटीपी (एस) 1724/26 का उल्लेख किया है। नक्शे में ए से एफ तक के बिंदुओं के आधार पर क्षेत्र की सीमा तय की गई है। नए क्षेत्र को आसपास के पहले से अधिसूचित नियंत्रित क्षेत्रों और सोनीपत महानगर क्षेत्र से जोड़कर नियोजन की निरंतरता बनाए रखने का प्रयास किया गया है।
अंबाला जिले के इन नौ गांवों को किया शामिल
नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की तरफ से अंबाला जिले के नौ गांवों को शामिल किया गया है। यह गांव अंबाला के साहा के आसपास के है। इन गांवों में अतिरिक्त नियंत्रित क्षेत्र-3 घोषित किया गया है। इसके तहत शादिपुर, कलाल माजरा, मगरपुरा, मलाकपुर, महमूदपुर, फतेहपुर, साहा, लाहा और नग्गल गांवों की निर्धारित जमीन को शामिल किया गया है।
नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, इन गांवों की राजस्व सीमाओं के आधार पर क्षेत्र का निर्धारण किया गया है। यहां भी केवल अधिसूचना के साथ जारी नक्शे में निर्धारित जमीन ही नियंत्रित क्षेत्र का हिस्सा होगी।
जमीन मालिकों और निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण फैसला
दोनों क्षेत्रों में नियंत्रित क्षेत्र घोषित होने के बाद जमीन मालिकों, निवेशकों और निर्माण गतिविधियों से जुड़े लोगों को नियोजन नियमों का ध्यान रखना होगा। यहां कॉलोनी विकसित करने, औद्योगिक इकाई स्थापित करने, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बनाने या अन्य विकास गतिविधियां शुरू करने के लिए संबंधित नियमों और आवश्यक अनुमतियों का पालन करना होगा।