Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रतलाम के सबसे व्यस्त बाजार में बनेगा फोरलेन रोड, 300 मकान-दुकानों को नोटिस

रतलाम के सबसे व्यस्त बाजार में बनेगा फोरलेन रोड, 300 मकान-दुकानों को नोटिस

Ratlam Four Lane Project : एमपी के रतलाम शहर में फोरलेन रोड बनाने की मंजूरी दी गई है। यह फोरलेन रतलाम शहर का सबसे व्यस्त बाजार के अंदर से बनेगा। रतलाम शहर के प्रमुख बाजार से गुजरने वाले आबकारी चौराहे से त्रिपोलिया गेट तक प्रस्तावित सिटी फोरलेन का काम अब दीपावली के बाद शुरू करने की तैयारी है।

त्योहार के दौरान बाजार में भीड़ और व्यापारिक गतिविधियों को देखते हुए लंबे समय से टल रहा यह प्रोजेक्ट अब जमीन पर उतरने की उम्मीद है। नगर निगम और निर्माण एजेंसी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि, काम शुरू होने से पहले सड़क का लेवलिंग सर्वे होना बाकी है। दूसरी ओर, निर्माण की जद में आने वाले 300 से अधिक मकान और दुकानों के मालिकों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। ऐसे में सड़क निर्माण से पहले निगम को संपत्तियों की स्थिति और उनके दस्तावेजों का परीक्षण भी करना होगा।

300 से ज्यादा संपत्तियों पर नजर

फोरलेन रोड की प्रस्तावित चौड़ाई के दायरे में आने वाले मकान और दुकानदारों को पिछले महीने नगर निगम ने नोटिस जारी किए थे। इसमें संबंधितों से अपनी संपत्ति की रजिस्ट्री की प्रतियां प्रस्तुत करने को कहा गया था। निगम के अनुसार सभी नोटिस वितरित किए जा चुके हैं। इनकी संख्या 300 से अधिक है। इनमें से कई संपत्ति मालिकों ने जवाब के साथ दस्तावेज जमा करा दिए हैं, जबकि कई की ओर से अब तक जवाब नहीं आया है। यानी सड़क निर्माण की तैयारी के साथ प्रभावित संपत्तियों के दस्तावेजों की जांच भी महत्वपूर्ण होगी।

सर्वे के बाद तय होगा शुरुआत

फिलहाल सड़क का लेवलिंग सर्वे होना बाकी है। इसके बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। नगर निगम लोक निर्माण विभाग के उपयंत्री अनमोल निर्मल के अनुसार, नोटिस जारी होने के बाद आगे काम कब और किस तरह शुरू करना है, इसका निर्णय वरिष्ठ अधिकारी करेंगे। दीपावली का पर्व पूरा होने के बाद जल्द ही निर्माण शुरू किया जा सकता है।

एक साथ नहीं खोदेंगे पूरा बाजार

एक किमी से अधिक लंबे इस फोरलेन को तीन से चार हिस्सों में बनाने की योजना है। इसकी वजह यह है कि आबकारी चौराहे से त्रिपोलिया गेट तक का पूरा क्षेत्र प्रमुख व्यापारिक बाजार है। यदि एक साथ पूरी सड़क खोद दी गई तो व्यापारियों के साथ ग्राहकों और राहगीरों को भी परेशानी होगी। इसलिए पहले एक हिस्से का निर्माण पूरा किया जाएगा, इसके बाद अगले हिस्से पर काम शुरू होगा। इससे पूरे बाजार का आवागमन एक साथ वाधित होने से बचाया जा सकेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

17 फीट चौड़े और 40 फीट लंबे ट्रांसफॉर्मर की राह में आए मकान, पहुंचाने के लिए तोड़ी जा रहीं दीवारें और गलियां