Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एमपी के शहर में 11 करोड़ से बनेंगे 2 नए सब स्टेशन, सात ग्रिडों की बढ़ेगी क्षमता, 14 गांवों को बड़ी राहत

एमपी के शहर में 11 करोड़ से बनेंगे 2 नए सब स्टेशन, सात ग्रिडों की बढ़ेगी क्षमता, 14 गांवों को बड़ी राहत

MP Electricity News : मध्यप्रदेश सरकार द्वारा बिजली व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को बिना कट के निर्बाध बिजली की सप्लाई हो सके। एमपी सरकार ने बढ़ती बिजली खपत बीच ओवरलोडिंग और बार-बार बिजली सप्लाई बाधित होने की समस्या से जूझ रहे उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिल सकती है।

बिजली वितरण कंपनी करीब 11 करोड़ रुपए खर्च कर जिले मंदौसर में बिजली आपूर्ति का ढांचा मजबूत करने जा रही है। इसके तहत दल्लौद और तुमड़ी में दो नए विद्युत सब स्टेशन बनाए जाएंगे, वहीं सात मौजूदा ग्रिडों पर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने और उनकी क्षमता बढ़ाने का काम होगा। इन कार्यों से करीब 55 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। बिजली वितरण कंपनी जिले में 10.61 करोड़ रुपए के कार्य कराएगी। इसमें 5.70 करोड़ से दो नए सब स्टेशन और 4.91 करोड़ से सात ग्रिडों पर ट्रांसफॉर्मर लगाए जाएंगे।

दो नए सब स्टेशन, 14 गांवों को फायदा

सुवासरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दल्लौद में 2.80 करोड़ रुपए की इनका कहना है विद्युत वितरण कंपनी के कार्यपालन यंत्री पीयूष पंवार के अनुसार सभी कार्य जल्द शुरू होंगे। इससे ओवरलोडिंग घटाने और निर्बाध बिजली आपूर्ति में मदद मिलेगी।

लागत से 5 एमवीए क्षमता का सब स्टेशन बनेगा। इससे करीब सात गांवों के 28 हजार उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। इसी तरह मल्हारगढ़ क्षेत्र के ग्राम तुमड़ी में 2.90 करोड़ रुपए से 5 एमवीए का नया सब स्टेशन बनाया जाएगा। इससे सात गांवों के करीब 27 से 28 हजार उपभोक्ताओं की बिजली व्यवस्था सुधरेगी। दोनों परियोजनाओं के टेंडर सहित जरूरी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी है।

सात ग्रिडों पर बढ़ेगी ट्रांसफॉर्मर क्षमता

कंपनी सात ग्रिडों पर करीब पांच करोड़ रुपए खर्च करेगी। बालागुड़ में 47 लाख से नया ट्रांसफॉर्मर, दीपाखेड़ा में 61 लाख से क्षमता वृद्धि, कोटड़ाबहादुर में 41.14 लाख से नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा। नाहरगढ़ और रहीमगढ़ में 99-99 लाख, रूनिजा में 45 लाख तथा तितरोद में 99 लाख रुपए से अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर स्थापित होंगे।

फैक्ट फाइल

दल्लौद सब स्टेशन 2.80 करोड़ रुपए

तुमड़ी सब स्टेशन 2.90 करोड़ रुपए

सात ग्रिडों पर ट्रांसफॉर्मर 4.9114 करोड़ रुपए

कुल योग 10.6114 करोड़ रुपए

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भोपालगढ़ नगर पालिका चेयरमैन देवेश चौधरी के आवास पर उमड़ा जनसैलाब, दीपावली मिलन में दिखी सामाजिक एकता