Superhit old Song: हिंदी सिनेमा ने एक से बढ़कर एक गीत लोगों को दिए हैं। कुछ गीत ऐसे हैं, जो किसी खास मौके पर आज भी नए हो जाते हैं। क्योंकि इनको फिल्म में जिस खास परिस्थिति के लिए फिल्माया जाता है, वास्तविक जीवन में जब भी ऐसी स्थिति आती है तो, यह गीत स्वयं ही लबों पर आ जाते हैं।
ऐसा ही एक गीत भैया दूज के मौके के लिए भी है। हालांकि यह गीत 43 साल पहले आया, लेकिन इस मौके पर आज भी हर बहन इस गीत को अपने भाई के लिए गुनगुनाती है। इतना ही नहीं बेबी लता की आवाज में इस प्यारे गीत को लिजेंड संगीतकार रविंद्र जैन ने अपने सुरो में पिरोया। बेशक यह गीत 43 साल पुराना है, लेकिन भैया दूज के मौके पर आज भी नया का नया लगता है। यह गीत 1983 में आई फिल्म नवरात्रि में गाया गया था।
देश भर में अब दिवाली के के बाद भाई बहन के प्यार का प्रतीक भैया दूज की धूम है। भाई-बहन के मिलने के लिए कहीं बहन दूर-दराज से अपने भाई के पास पहुंच रही है तो कहीं भाई अपनी बहन के पास पहुंच कर इस प्यारे रिश्ते को निभते हैं। इस दौरान बहनें अपने भाई की लंबी उम्र के लिए पूजा करती हैं।
ऐसे में 43 साल पहले यानी 1963 में आई फिल्म नवरात्रि का यह खास गीत ...भैया दूज सुहानी… आज भी लोगों के दिल को छू लेता है। हालांकि जब यह फिल्म रिलीज हुई उस समय भी इस गीत को काफी पसंद किया गया था। हालांकि इस गीत को बेबी हेमलता ने अपना सुर दिया। उनकी आवाज इसकद्र मीठी थी कि लोग उनको बेबी लता ही कहते थे।
रविंद्र जैन का गीत और संगीत
इस गीत को महान संगीतकार रविंद्र जैन ने ही लिखा और उन्होंने ही इसके लिए संगीत भी दिया। बेबी हेमलता की आवाज और रविंद्र जैन के संगीत की ऐसी कमैस्ट्री बनी कि यह गीत बहुत ही पसंद किया गया। जहां फिल्म में यह गीत हिट साबित हुआ, वहीं आज तक हर साल भैया दूज के मौके पर इस गीत के माध्यम से बहने अपने भाई के प्यार को जीवंत करती हैं।


