Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

300 करोड़ की परियोजना से बदलेगी एमपी के डेयरी सेक्टर की तस्वीर, 50 एकड़ में बनेगा हाईटेक कैटल सेंटर

300 करोड की परियोजना से बदलेगी एमपी के डेयरी सेक्टर की तस्वीर, 50 एकड़ में बनेगा हाईटेक कैटल सेंटर
300 करोड की परियोजना से बदलेगी एमपी के डेयरी सेक्टर की तस्वीर, 50 एकड़ में बनेगा हाईटेक कैटल सेंटर

Mp Cattle Breeding : एमपी की डा. मोहन यादव की सरकार ने डेयरी सेक्टर की तस्वीर को बदलने के लिए नए परियोजना की शुरुआत की गई है। इसेक लिए पशुओं की नस्ल को सुधार किया जाएगा और हर साल उच्च नस्ल की बछिया तैयार करेगा। इसके लिए आधुनिक भ्रूण स्थानांतरण तकनीक (एम्ब्रयो ट्रांसफर तकनीक अर्थात ईटीटी) और पशुपालन के क्षेत्र में हीफर प्रबंधन या हीफर तकनीक (हीफर प्रबंधन तकनीक अर्थात एचएमटी) का सहारा लेंगे।

ये कम खर्चे पर अधिक दूध देंगी। यह भोपाल में केरवा क्षेत्र में बुल मदर फार्म के पास 50 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। केंद्र व राज्य मिलकर 300 करोड़ से ज्यादा रुपए खर्च करेंगे। सीएम डा. मोहन यादव ने सोमवार को रवीन्द्र भवन में राज्य स्तरीय गो-पूजन और पशुपालक सम्मान समारोह में उक्त तकनीक के बारे में बताया। यह भी कहा कि मप्र का पहला केंद्र होगा, इसमें तैयार बछिया पशुपालकों को देंगे, ताकि वे अधिक दूध ले सकें। सीएम ने गोशालाओं के लिए 65.66 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए।

पशु नस्ल सुधार में ऐसे काम करेगी ईटीटी

मुख्यमंत्री एवं पशुपालन विभाग के सचिव सुदाम खाड़े के मुताबिक ईटीटी एक ऐसी प्रजनन जैव प्रौद्योगिकी है जिसमें उच्च आनुवंशिक गुणों (अच्छी नस्ल) वाली मादा पशु (दाता) के गर्भाशय से विकसित भ्रूण को निकालकर, सामान्य या कम गुणवत्ता वाली दूसरी मादा पशु (सरोगेट या प्राप्तकर्ता मां) के गर्भाशय में स्थानांतरित किया जाता है। ऐसा करने से अच्छी नस्ल की बछिया व पाड़े होते है। गाय व भैंस के लिए इसे उपयोग किया जाता है। यह पशु सुधार कार्यक्रम और डेयरी फार्मिंग के लिए बहुत उपयोगी है।

एचएमटी के बारे में जानें

एचएमटी, एक तरह से युवा मादा बछिया या कटिया का वैज्ञानिक ढंग से पालन-पोषण की प्रणाली है, जो एक भी बार ब्याई (प्रजनन) नहीं है। इसके जरिए बछिया को कम समय में शारीरिक रूप से परिपक्व बनाया जाता है ताकि वह जल्द गर्भधारण करे और भविष्य में ज्यादा दूध देने में सक्षम बने।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भोपालगढ़ नगर पालिका चेयरमैन देवेश चौधरी के आवास पर उमड़ा जनसैलाब, दीपावली मिलन में दिखी सामाजिक एकता