Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

9 जिलों के 650 गांव के किसानों पर होगी पैसों की बारिश, 3 नए एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए मिलेंगें 15000 करोड़ रुपये

New Expressway: 9 जिलों के 650 गांवों के किसानों की जमीन आएगी। इन किसानों को सरकार द्वारा 15000 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे।

9 जिलों के 650 गांव के किसानों पर होगी पैसों की बारिश, 3 नए एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए मिलेंगें 15000 करोड़ रुपये

New Expressway : देश में आए दिन नए एक्सप्रसवे बन रहे हैं। इससे उन किसानों को भी मोटी रकम मिल रही है। ऐसे में अब उत्तर भारत के प्रमुख राज्य उत्तर प्रदेश में 3 नए एक्सप्रेसवे बनने जा रहे हैं। इसमें उत्तर प्रदेश के 9 जिलों के 650 गांवों के किसानों की जमीन आएगी। इन किसानों को सरकार द्वारा 15000 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर दिए जाएंगे।

दरअसल इस परियोजना के तहत उत्तर प्रदेश में तीन नए लिंक एक्सप्रेसवे बनाए जाने हैं। यह हाईवे बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण भी शुरू हो गया है। राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस परियोजना में 9 जिलों के 650 गांव के किसानों की जमीन आएगी। यहां से विंध्य एक्सप्रेसवे, विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे निकाले जाने हैं।

उत्तर प्रदेश की इन बड़ी परियोजनाओं में विंध्य एक्सप्रेसवे, मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे और विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे बनने हैं। यह तीनों एक्सप्रेसवे 565 किलोमीटर लंबे होंगे। इनके निर्माण में करीब 8,193.63 हेक्टेयर जमीन ली जाएगी।

यह रहेगी कनेक्टिविटी

पहली परियोजना में विंध्य एक्सप्रेसवे आता है। प्रयागराज में गंगा एक्सप्रेसवे से निकल कर यह एक्वप्रसवे भदोही, मिर्जापुर होते हुए सोनभद्र में छत्तीसगढ़ के सीमा तक बनेगा। इसमें प्रयागराज के 71 गांव, भदोही के 58, मिर्जापुर के 89 और सोनभद्र के 109 गांव आते हैँ, जिनकी जमीन से हाईवे बनेगा। ऐसे में कुल 327 गांवों की 4613.93 हेक्टेयर जमीन इस परियोजना में आएगी। इसके तहत प्रयागराज की 862.76, भदोही की 472.74, मिर्जापुर की 1,258.79, सोनभद्र की 2,019.64 हैक्टेयर जमीन शामिल है।

वहीं दूसरी ओर मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे बनाया जाना है। यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल को हरिद्वार से जोड़ने का बेहतर रास्ता बनेगा। यहा एक्सप्रेसवे भी एक्सप्रेसवे गंगा से जुड़ेगा। यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी उत्तर प्रदेश का जुड़ाव उत्तराखंड से भी बेहतर करेगा। इसके तहत अमरोहा जिला के 52 गांव से 555.94 हैक्टेयर जमीन ली जाएगी। इसके अलावा बिजनौर जिला से 1,058.44 और हरिद्वार से 406.39 हैक्टेयर जमीन आएगी। इस परियोजना में कुल 189 गांवों की 2,020.77 हैक्टेयर जमीन आएगी।

वहीं तीसरी परियोजना विंध्य-पूर्वांचल लिंक एक्सप्रेसवे है। इस हाईवे के निर्माण से पूर्वांचल क्षेत्र में बहुत ही बेहतर रोड कनेक्टिविटी होगी। क्योंकि इसके माध्यम से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और विंध्य एक्सप्रेसवे को आपस में जोड़ा जाएगा। इस परिोजना के लिए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला से 576.91, चंदौली की 663.72 और मिर्जापुर की 318.30 हैक्टेयर जमीन ली आएगी। यानी इस परियोजना में 134 गांवों की 1558.93 हैक्टेयर आने वाली है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भोपालगढ़ नगर पालिका चेयरमैन देवेश चौधरी के आवास पर उमड़ा जनसैलाब, दीपावली मिलन में दिखी सामाजिक एकता