UPI MDR Charge: त्योहारी सीजन में बाजार में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल सबसे अधिक हुआ। नवरात्रि से धनतेरस तक खरीदारी के दौरान ग्रहों द्वारा किए गए भुगतान का करीब 60 प्रतिशत लेनदेन यूपीआई के जरिए हुए। अब दीपावली के बाद यूपीआई पेमेंट पर प्रस्तावित शुल्क लागू होने की संभावना से व्यापारियों को कारोबार प्रभावित होने की चिंता सताने लगी है। बता दें कि शुल्क लागू होने पर 2 हजार रुपए से अधिक के भुगतान पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट चुकाना पड़ेगा। सरकार द्वारा मरचेंट डिस्काउंट रेट 0.4% लगाने की तैयारी की जा रही है। इसे देखते हुए संयुक्त व्यापारी संघ ने केंद्र सरकार से शुल्क को स्थगित रखने की मांग की है।
मध्यप्रदेश राज्य से व्यापारी संघ के अध्यक्ष मनोज झालानी ने बताया कि यह शुल्क 15 अक्टूबर से लागु होना था लेकिन व्यापारियो की मांग पर सरकार ने इसे दीपावली तक टाल कर कुछ राहत जरूरी है। सरकार द्वारा दीपावली पर दी गई राहत के चलते नवरात्रि के साथ दशहरा और धनतेरस पर व्यापारियों ने बिना अतिरिक्त शुल्क की चिंता के लगभग 60% यूपीआई से भुगतान लिया। वहीं सरकार ने दीपावली के बाद शुल्क लागू करने की तारीख घोषित करने की बात कही थी। व्यापारियों की केंद्र सरकार से मांग है कि डिजिटल भुगतान का चलन बनाए रखने हेतु इस व्यवस्था को आगे भी स्थगित रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को स्थगित करने से बाजार के कारोबार पर असर नहीं पड़ेगा।
त्योहार के बाद अब सरकार कर रही है 2 हजार रुपए से अधिक यूपीआई के भुगतान पर शुल्क लगाने की तैयारी
त्योहार के बाद अब एक बार फिर सरकार यूपीआई के भुगतान पर शुल्क लगाने की तैयारी कर रही है। सरकार के प्रस्ताव के मुताबिक यूपीआई से 2 हजार रुपए तक का भुगतान लेने पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। वहीं 2000 से अधिक के यूपीआई द्वारा किए गए भुगतान पर 0.4% एमडीआर शुल्क देना होगा। सरकार कैसे रूल के अनुसार व्यापारियों को यूपीआई द्वारा किए गए 3 हजार रुपए के भुगतान पर 12 रुपए और 50 हजार के भुगतान पर 200 रुपए एमडीआर देना पड़ेगा। वहीं यूपीआई द्वारा 100000 रुपए का भुगतान करने पर यह शुल्क बढ़कर 400 रुपए हो जाएगा।


