जेमिमा पहली बार खेलेंगी स्मृति मंधाना की कप्तानी में टेस्ट; 9 दिसंबर को अफ्रीका के खिलाफ उतरेंगी मैदान पर, देखें पूरा शेड्यूल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा जेमिमा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर महीने से शुरू होने जा रही टेस्ट, वनडे, और t20 मैचों की श्रृंखला में मौका दिया गया है। जेमिमा पहली बार स्मृति मंधाना की कप्तानी में टेस्ट मैच खेलती हुई नजर आएंगी। जेमिमा और स्मृति की जोड़ी को भारतीय टेस्ट टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि चोट से उभरने के बाद जेमिमा रॉड्रिक्स का स्मृति मंधाना की कप्तानी में टेस्ट मैच में अलग ही रूप देखने को मिलेगा।
IND-SA Women Cricket Series: जेमिमा रॉड्रिक्स की कई महीनो के बाद भारतीय टीम में वापसी हो गई है। जेमिमा रॉड्रिक्स को 3 अगस्त को इंग्लैंड में खेले जा रहे विमेंस हंड्रेड के दौरान हैमस्ट्रिंग चोट की वजह से टूर्नामेंट बीच में ही छोड़ना पड़ा था। इसके बाद जेमिमा को चोट से उभरने में लगभग 3 महीने का समय लग गया। अब चोट से पूरी तरह उबरने के बाद जेमिमा एक बार फिर भारतीय टीम में खेलती हुई नजर आएंगी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा जेमिमा को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दिसंबर महीने से शुरू होने जा रही टेस्ट, वनडे, और t20 मैचों की श्रृंखला में मौका दिया गया है। जेमिमा पहली बार स्मृति मंधाना की कप्तानी में टेस्ट मैच खेलती हुई नजर आएंगी।
जेमिमा और स्मृति की जोड़ी को भारतीय टेस्ट टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि चोट से उभरने के बाद जेमिमा रॉड्रिक्स का स्मृति मंधाना की कप्तानी में टेस्ट मैच में अलग ही रूप देखने को मिलेगा। जेमिमा के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच हेतु प्रतिका रावल और जिंतिमणि को भी टीम में शामिल किया गया है।
स्मृति मंधाना पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी तीनों फॉर्मेट में कप्तानी
भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने स्मृति मंधाना को क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में महिला टीम की कमान सौंपी है। स्मृति मंधाना पहली बार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय महिला टीम की तीनों फॉर्मेट में कप्तानी संभालेगी। बता दें कि भारतीय महिला टीम ने हरमनप्रीत की कप्तानी में t20 वर्ल्ड कप सहित कई ट्राफियां अपने नाम की हैं। अब हरमनप्रीत द्वारा कप्तानी छोड़ने के बाद पूरा भार स्मृति मंधाना के कंधों पर आ गया है।
9 से 30 दिसंबर तक चलेंगे भारत-अफ्रीका के बीच टेस्ट, वनडे और t20 मुकाबले
भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला क्रिकेट टीम के बीच होने वाले टेस्ट, वनडे और टी20 मुकाबले 9 दिसंबर से लेकर 30 दिसंबर तक खेले जाएंगे। इस दौरान एक टेस्ट मैच, तीन एकदिवसीय मैच और 3 टी20 मैच खेले जाएंगे। टेस्ट मैच 9 दिसंबर 2026 को गकेबराह में खेला जाएगा। वहीं एकदिवसीय मैच 16 दिसंबर को (पार्ल) 19 दिसंबर को (केप्टाउन) और 22 दिसंबर 2026 को (ब्लूमफोंटेन) खेला जाएगा। इसके अलावा भारतीय महिला टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन t20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका की महिला खिलाड़ियों के बीच t20 मैच 26, 29 और 30 दिसंबर 2026 को होंगे।
अनिल चौधरी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत (हरिभूमि हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता सीखी। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल कुमार की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल कुमार डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।