Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इस शहर में 511 परिवारों का पक्का घर का सपना होगा पूरा, PMAY योजना से मिलेंगे ढाई लाख रुपये

हरियाणा के इस शहर में 511 परिवारों का पक्का घर का सपना होगा पूरा, PMAY योजना से मिलेंगे ढाई लाख रुपये

Pradhan Mantri Awas Yojana : हरियाणा सरकार ने गरीब परिवारों के मकान बनाने की योजना को तेज कर दिया है। जहां पर प्रत्येक शहर के हिसाब से मकान बनाने की योजना बनाई है और इसके लिए आवेदन के माध्यम से पात्र लोगों का चयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में हरियाणा क गोहाना शहर में पक्के मकान बनाने के लिए जल्द ही 511 लाभार्थियों को जल्द ही ढाई-ढाई लाख रुपए मिलेंगे। इसके लिए नप प्रशासन को प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) 0.2 के तहत लाभार्थियों की फाइलों पर मंजूरी मिल गई है। अब अधिकारी लेटर ऑफ इंटेंट (एलओआई) आने के बाद लाभार्थियों से उनके मकान बनाने का कार्य शुरू कराएंगे। उन्हें योजना के तहत तीन किस्तों में पूरी राशि मिलेगी।

सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को अपना मकान बनाने के उद्देश्य से वर्ष-2015 में प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) योजना शुरू की है। इस योजना के तहत शहर में करीब पांच सौ लोगों के मकान भी बनवाए जा चुके हैं। इसके बाद सरकार ने नवंबर-2024 में पीएमएवाई-2 के तहत आवेदन मांगे थे।

इस पर नप प्रशासन को करीब 1300 लोगों के आवेदन मिले थे। ऐसे में नप प्रशासन ने नए आवेदकों समेत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के लाभार्थियों को भी मुख्यालय के निर्देशानुसार पीएमएवाई-0.2 योजना में जोड़ा था। वहीं उनके पक्के मकान बनवाने के लिए फाइलों को तैयार करके मंजूरी के लिए मुख्यालय

भेज दिया था। अब मुख्यालय से 511 फाइलों पर मंजूरी मिल गई। इनकी नप प्रशासन को एलओआई मिलनी बाकी है। इसके बाद अधिकारियों द्वारा लाभार्थियों के मकान बनवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

गोहाना नगर परिषद सचिव सुंदर शर्मा ने बताया कि पीएमएवाई-0.2 योजना के लाभार्थियों की 511 फाइलों की मंजूरी मिल चुकी है। इसकी एलओआई आते ही लाभार्थियों को मकान का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद उन्हें तीन चरणों में योजना के तहत किस्त आवंटित की जाएगी। नप प्रशासन द्वारा हर लाभार्थी को योजना का लाभ दिलाया जाएगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

17 फीट चौड़े और 40 फीट लंबे ट्रांसफॉर्मर की राह में आए मकान, पहुंचाने के लिए तोड़ी जा रहीं दीवारें और गलियां