Rajasthan Board Exam Schedule: राजस्थान राज्य में बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे लाखों विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। राजस्थान शिक्षा बोर्ड द्वारा आज 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार इस बार बोर्ड की परीक्षाएं 16 फरवरी 2017 से शुरू होगी। 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के शुरू होने की समय-सारणी की सूचना बोर्ड द्वारा ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जारी की गई है। राजस्थान बोर्ड द्वारा जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार इस बार 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी।
जल्द होगी डेटशीट जारी
राजस्थान बोर्ड राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा द्वारा आज प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाओं के आयोजन की घोषणा कर दी गई है। हालांकि, बोर्ड द्वारा परीक्षा की तिथि और परीक्षा शुरू होने के समय का शेड्यूल जारी किया गया है। परीक्षा से संबंधित संपूर्ण डेटशीट अभी जारी नहीं हुई है। बोर्ड के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की डेट शीट बोर्ड की वेबसाइट पर जल्द ही जारी की जाएगी। बोर्ड परीक्षाओं की तिथि घोषित होने के बाद राजस्थान प्रदेश के लाखों विद्यार्थी तैयारी में जुट गए हैं।


