Ind-Nz Oneday Match Suspended: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान पर आज होने वाला तीसरा एकदिवसीय मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया है। हालांकि भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर इस मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। लेकिन एक बार फिर से तेज बारिश शुरू होने के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला यह तीसरा एकदिवसीय मुकाबला रद्द करने का फैसला लिया गया है। इस मैच के रद्द होने के बाद अब भारत का न्यूजीलैंड के घर पर वनडे सीरीज जीतने का इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है।
पहले ओवर घटाए बाद में मैच किया सस्पेंड
भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान में होने वाले तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में बारिश की वजह से पहले 10-10 ओवरों की कटौती की गई। यह मुकाबला 40-40 ओवरों का खेलने हेतु दोनों टीमों के बीच टॉस हुआ। लेकिन उसके बाद एक बार फिर तेज बारिश शुरू होने के कारण बोर्ड द्वारा यह मैच सस्पेंड कर दिया गया है। अब भारत का न्यूजीलैंड के साथ अगला मुकाबला ओवल में 13 नवंबर को खेला जाएगा।
सीरीज जीतने का इंतजार हुआ थोड़ा लंबा
आज हैमिल्टन के सेडन पार्क मैदान में होने वाला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द होने के कारण भारतीय टीम का सीरीज जीतने का इंतजार थोड़ा लंबा हो गया है। बता दें कि भारत ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड को 5 विकटों से और वेलिंगटन में चार रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली थी। ऐसे में आज हैमिल्टन के मैदान पर अगर मैच रद्द नहीं होता और भारत न्यूजीलैंड को हरा देता तो 3-0 की अजेय बढ़त के साथ वनडे सीरीज अपने नाम कर सकता था। अब भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के घरेलू मैदान पर वनडे सीरीज जीतने का सपना 13 नवंबर को ओवल में पूरा हो सकता है।


