Today mandi bhav : मूंगफली, मंगू के बाजार में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। जहां पर मूंगफली व मूंग की मंडी में आवक तेजी आई है। भाव में उछाल देखने के चलते मंडी में इन फसलों की आवक बढ़ी ह। इस बार वर्षा कम हुई है। जिसकी बदौलत 3 साल बाद एक बार मूंगफली-मूंग, बाजरा व सरसों की चमक के साथ गुणवत्ता फिर से लौटी है।
सुबह से जहां राजस्थान के सूरतगढ़ सहित अन्य शहरों से मूंगफली व मूंग नई अनाज मंडी हिसार में पहुंचनी शुरू हो गई है तो दूसरा बाजरा व सरसों की गुणवत्ता भी अच्छी है। मूंगफली जोकि 8 हजार रुपये प्रति क्विंटल तो मूंग व सरसों 9 हजार रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है। जबकि बाजरा 2525 से लेकर 2700 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है।
जबकि सरकारी रेट 2300 रुपये प्रति क्विंटल के साथ भावांतर योजना का लाभ जोड़कर 2900 रुपये प्रति क्विंटल से खरीदारी जारी है। कुल मिलाकर कम वर्षा होने के कारण मूंगफली, मूंग, सरसों व बाजरा की गुणवत्ता में बीते सालों से काफी सुधार आया है।
हिसार नई अनाज मंडी के प्रधान मांगेराम ने बताया कि नई अनाज मंडी में मूंगफली, मूंग, बाजरा पहुंच रही है। जोकि गुणवत्तायुक्त है। अभी तक हमारे पास किसी तरह की कोई शिकायत नहीं आई है। सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए विशेष कदम भी उठाए जा रहे हैं।
अनाज मंडी हिसार के जिला प्रधान पवन गर्ग ने बताया कि किसी भी प्रकार की दिक्कत न आढ़तियों को आ रही है और न ही किसानों को। गुणवत्तायुक्त मूंगफली, मूंग, बाजरा व सरसों आ रही है। जिला प्रशासन की ओर से सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए कदम उठाए जा रहे है।


