Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जेलर दिव्या चौधरी आई जेल से बाहर, जस्टिस अनिल कुमार उपमन की कोर्ट ने दी जमानत

जेलर दिव्या चौधरी आई जेल से बाहर, जस्टिस अनिल कुमार उपमन की कोर्ट ने दी जमानत

Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश में महिला कैदियों से घर का काम करवाने को लेकर चर्चा में आई जेलर दिव्या चौधरी को जस्टिस अनिल कुमार उपमन की कोर्ट से जमानत मिल गई है। जस्टिस अनिल कुमार उपमन की कोर्ट ने दिव्या चौधरी को पिछला कोई आपराधिक रिकार्ड न मिलने और ट्रायल में लगने वाले लंबे समय को ध्यान में रखते मेरिट पर बिना कुछ टिप्पणी करते हुए ज़मानत दी है। बता दें कि 12 जुलाई 2026 को दो महिला कैदियों से निजी प्रॉपर्टी की सफाई करवाने का मामला सामने आने के बाद अजमेर जेल की जेलर दिव्या चौधरी और इस मामले में उनके साथ देने वाली सोनिया चौधरी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया था।

मामला सामने आने के बाद जेलर दिव्या चौधरी हो गई थी फरार

अजमेर जेल की जेलर दिव्या चौधरी दो महिला कैदियों से निजी घर की सफाई कराने का मामला सामने आने के बाद फरार हो गई थी। दिव्या चौधरी के अलावा इस मामले में उनके साथ देने वाली महिला प्रहरी सोनिया चौधरी भी उनके साथ फरार हो गई थी। इन दोनों को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस ने साइबर सेल की मदद से लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन ट्रस होने के बाद राजस्थान पुलिस ने 7 अक्टूबर को जेलर दिव्या चौधरी और सोनिया चौधरी को कोटा स्थित एक निजी फ्लैट से गिरफ्तार किया था।

इस मामले में जेलर के वकील गोविंद प्रसाद रावत ने कोर्ट के सामने कहा कि दिव्या चौधरी पर लगे आरोप झूठे हैं और ट्रायल में लंबा समय लगेगा। वहीं सरकार द्वारा वकील रावत के दावों का विरोध किया गया। हालांकि, जस्टिस अनिल कुमार उपमन की कोर्ट ने अधिवक्ता रावत द्वारा दी गई दलील सुनने के बाद जेलर दिव्या चौधरी को आज जमानत दे दी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

31 दिसंबर तक पेंशनभोगियों ने नहीं किया यह काम तो अटक जाएगी पेंशन, सरकार की गाइडलाइन हुई जारी