Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्थान के इस शहर को मिलेगा नया रेलवे टर्मिनल, 100 से ज्यादा ट्रेनों का बढ़ेगा ठहराव

राजस्थान के इस शहर को मिलेगा नया रेलवे टर्मिनल, 100 से ज्यादा ज्यादा ट्रेनों का बढ़ेगा ठहराव
राजस्थान के इस शहर को मिलेगा नया रेलवे टर्मिनल, 100 से ज्यादा ज्यादा ट्रेनों का बढ़ेगा ठहराव

Rajasthan New Railway Terminal : रेलवे विभाग द्वारा राजस्थान के रेल नेटवर्क को बढ़ाया जा रहा है। जयपुर जैसे रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को भार बढ़ने के चलते उनका विकल्प के तौर पर दूसरे स्टेशनों का विस्तार किया जा रहा है, ताकि वहां पर ट्रेनों के ठहराव को बढ़ाकर जयपुर के मुख्य स्टेशन पर यात्रियों के भार को कम किया जा सके। जो ट्रेन जयपुर शहर के मुख्या स्टेशन से बनकर चलती है, उनको इन जगहों से चलाया जा सके।

इसी योजना के तहत रेलवे विभाग द्वारा रेलवे ने जयपुर के पश्चिमी छोर पर स्थित कनकपुरा स्टेशन को सैटेलाइट टर्मिनल के तौर पर विकसित करेगा। रेलवे विभाग ने पहले खातीपुरा को ईस्टर्न गेटवे के तौर पर विकसित किया था और अब कनकपुरा को वेस्टर्न गेटवे के तौर पर विकसित करने का प्लान तैयार किया है।

इसके तहत कनकपुरा में नया रेलवे टर्मिनल विकसित किया जाएगा। फिलहाल इस स्टेशन से 100 के करीब ट्रेनों का आवागमन होता है। ऐसे में रेलवे विभाग भविष्य के प्लान के तहत इनमें ट्रेनों का ठहराव यहां पर किया जाए और जयपुर से बनकर चलने वाली कई ट्रेनों को मुख्य स्टेशन की बजाए इनसे चलाई जाए, ताकि वहां से भार कम हो सके।

21 करोड़ से विकसित किया जाएगा स्टेशन

जयपुर मंडल ने कनकपुरा रेलवे स्टेशन को विकसित करने के लिए प्लान बनाया गया है। इसलिए इस प्लान को जयपुर मंडल ने बनाकर उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय को मंजूरी के लिए भेजा गया है। इस रेलवे स्टेशन के विस्तार के लिए 21 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है। रेलवे ने इसको विकसित करने के पीछे तर्क दिया है कि कनकपुरा स्टेशन वैशाली नगर, खातीपुरा, कालवाड़ रोड, सिरसी रोड, भांकरोटा और बिंदायका में आबादी का भार ज्यादा है।

वर्तमान में फिलहाल इस स्टेशन से 100 के करीब ट्रेनों निकलती है और इस पर केवल 16 ट्रेनों का ठहराव होता है। भविष्य में इस स्ट्रेशन पर इन ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित करना चाहता है, ताकि मुख्य स्टेशन से यात्रियों की भीड़ से राहत मिल सके। खातीपुरा से नई और स्पेशल ट्रेनों का संचालन होने से जयपुर जंक्शन का दबाव कम हुआ है। इसी तर्ज पर अब कनकपुरा को विकसित किया जाएगा। इससे जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, जैसलमेर और अहमदाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिल सकेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

31 दिसंबर तक पेंशनभोगियों ने नहीं किया यह काम तो अटक जाएगी पेंशन, सरकार की गाइडलाइन हुई जारी