Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिल्ली में शुरू होगी नदी पर्यटन की नई शुरुआत, सोनिया विहार-जगतपुर रुट पर शुरू होगी रिवर क्रूज सेवा

दिल्ली में शुरू होगी नदी पर्यटन की नई शुरुआत, सोनिया विहार-जगतपुर रुट पर शुरू होगी रिवर क्रूज सेवा

River cruise service : दिल्ली में घूमने जाने वाले लोगों के लिए सरकार द्वारा नया पर्यटन स्थल विकसित होने वाला है। अब दिल्ली के साथ बाहर से आने वाले लोगों को रिवर क्रूज सेवा मिलने वाली है। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय की तरफ से यमुना नदी में रिवर क्रूज सेवा शुरू करेगी।

इसकी शुरुआत 10 नवंबर को केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसका सोनिया विहार में इसका उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दिल्ली में यमुना नदी में सोनिया विहार-जगतपुर खंड तक नया पयर्टन स्थल विकसित होगा और दिल्ली के पर्यटकों के लिए नया मनोरंजन का साधन होगा।

यमुना नदी को राष्ट्रीय जलमार्ग संख्‍या 110 घोषित किया

केंद्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय जलमार्ग अधिनियम, 2016 के तहत यमुना नदी को राष्ट्रीय जलमार्ग संख्‍या 110 के तहत घोषित किया गया है। यह दिल्ली में यमुना नदी के सोनिया विहार-जगतपुर खंड तक काम करेगा। यह पहल संवहनीय अंतर्देशीय जल परिवहन को बढ़ावा देने तथा जलमार्गों को शहरी परिवहन और पर्यटन संबंधी बुनियादी ढांचे के अभिन्न अंग के तौर पर विकसित करने की प्राधिकरण की प्रतिबद्धता दर्शाती है।

इस पहल से दिल्ली वासियों और पर्यटकों को अनूठा अनुभव मिलेगा और यमुना नदी के साथ आम जनता का जुड़ाव भी बढ़ेगा। विद्युत चालित क्रूज पोतों का इस्तेमाल स्वच्छ और संवहनीय परिवहन को बढ़ावा देने में अंतर्देशीय जलमार्गों की क्षमता भी प्रदर्शित करेगा। साथ ही यह राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में मनोरंजन का नया आकर्षण जोड़ेगा।

मनोरंजक यमुना रिवर क्रूज सेवा केन्द्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा दिल्ली विकास प्राधिकरण, दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम, दिल्ली जल बोर्ड तथा दिल्ली सरकार के सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के सहयोग से विकसित की जा रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

31 दिसंबर तक पेंशनभोगियों ने नहीं किया यह काम तो अटक जाएगी पेंशन, सरकार की गाइडलाइन हुई जारी