New Metro Station: एनसीआर में लोगों को सुगम सार्वजनिक यातायात सुविधा देने के लिए मेट्रो परियोजना में विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत गुरुग्राम और नोएडा में मेट्रो का विस्तार कार्य काफी तेज गति से चल रहा है। एनसीआर के एक बड़े मेट्रो प्रोजेक्ट का कार्य अब देश की जानीमानी कंपनी L&T को मिला है कंपनी द्वारा यहां पर 10 मेट्रो स्टेशन का निर्माण किया जाएगा।
देश की दिग्गज इंजीनियरिंग कंपनी लार्सन एंड टुब्रो यानी L&T को अब नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन से बड़ा प्रोजेक्ट मिला गया है। इससे नोएडा में मेट्रो कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। साथ ही यह काम एल एंड टी को मिलने से इस काम में तेजी की संभावना है। इसके तहत कंपनी को एक्वा लाइन के विस्तार के लिए 2,500 करोड़ रुपये की परियोजना का कार्य दिया गया है।
क्योंकि L&T का सिविल इन्फ्रास्ट्रक्चर काफी बड़ा है। ऐसे में अब यह कंपनी नोएडा में बिजनेस वर्टिकल बॉटनिकल गार्डन से नोएडा सेक्टर-142 और डिपो स्टेशन से बोराकि तक 15.1 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वायाडक्ट की परियोजना पर काम करेगी। इसमें डिजाइन और निर्माण का काम इसी कंपनी को मिला है।
प्रोजेक्ट के लिए 3 साल का समय
दरअसल इस परियोजना के लिए कंपनी को 3 साल का समय दिया गया है। इसके तहत 10 आधुनिक और एलीवेटेड मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाना है। इन स्टेशन में आकर्षक आर्किटेक्चरल फिनिशिंग की जानी है। इस पूरे काम को कंपनी मेगा प्रोजेक्ट के रूप में ले रही है। इस कार्य का असर कंपनी के शेयर पर भी पड़ा है। इसके बाद एलएंडटी का शेयर NSE पर 1% तक उछला है।
विदेशी प्रोजेक्ट भी कंपनी के पास
एलएंडटी देश की बहुत बड़ी सिविल निर्माता है। क्योंकि इसी कंपनी के पास बांग्लादेश से करीब 10,000 करोड़ रुपये का बड़ा काम भी मिला है। इसके तहत कंपनी बांग्लादेश में पहली अंडरग्राउंड मेट्रो लाइन तैयार करेगी। यहां 31 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई जाएगी। इसके अलावा उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद में में यह कंपनी 15 हजार करोड़ रुपये से बनने वाला इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनाने जा रही है। वहीं सऊदी अरब और यूएई में भी कार्य के आर्डर हैं।


