Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

धुंध में रेल यात्रियों को मिलेगा सुरक्षा कवच, कोहरे को लेकर रेलवे ने शुरू की खास पहल

सर्दी के मौसम की शुरुआत होते ही कोहरे को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रेलगाड़ियों की सुरक्षा के लिए खास पहल की शुरूआत की है। जैसे ही सर्दियां शुरू होती हैं, घना कोहरा और धुंध रेल गाड़ियों की स्पीड पर ब्रेक लगा देती है। वहीं इसको लेकर रेलवे ने इस बार पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं।

Indian Railway
Indian Railway

Indian Railway: सर्दी के मौसम की शुरुआत होते ही कोहरे को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने रेलगाड़ियों की सुरक्षा के लिए खास पहल की शुरूआत की है। जैसे ही सर्दियां शुरू होती हैं, घना कोहरा और धुंध रेल गाड़ियों की स्पीड पर ब्रेक लगा देती है। वहीं इसको लेकर रेलवे ने इस बार पुख्ता प्रबंध कर लिए हैं। इससे रेल गाड़ियां धुंध में भी आसानी से सिग्नल के अनुसार चल सकेंगी। इससे रेल यात्रियों की सुरक्षा पुख्ता होगी।

पिछले लंबे समय से भारतीय रेलवे द्वारा ट्रेनों की सुरक्षा के लिए आटोमैटिक ट्रेन प्रोटेक्शन सिस्टम यानी कवच का प्रयोग किया जाता है। अब इसको और भी बेहतर बनाया गया है। इससे धुंध के दौरान भी लोको पायलट को आसानी होगी। क्योंकि यह यंत्र लाल सिग्नल पार करने या फिर निर्धारित स्थान ट्रेन गति अधिक होने पर खुद ही रेल गाड़ी को ब्रेक लगाएगा।

दरअसल धुंध के दौरान रेलवे ट्रैक पर जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में यदि एक ही पटरी पर आमने-सामने दो रेल गाड़ियां भी आती हैं तो कवच इससे भी सुरक्षा देगा। इसको लेकर उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा. शिवम शर्मा ने पत्रकारों को इस प्रणाली की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कवच यंत्र काफी प्रभावी है और इसको तकनीक अनुसंधान अभिकल्प और मानक संगठन यानी आरडीएसओ द्वारा तैयार किया गया है। इसके तहत रेलवे ने चिपियाना से कानपुर तक कवच सिस्टम की कमीशनिंग कर दी है। वहीं हिरनगांव, टूंडला और मितावली के बीच नौ किलोमीटर के हिस्से को भी जोड़ने के लिए मंजूरी दी जा चुकी है। डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर यानी डीएफसी शुरू होने के बाद मालगाड़ियां अलग ट्रैक पर चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को ट्रेन का सफर काफी सुरक्षित हो गया है। वहीं रेलवे अपने कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर धुंध की स्थिति से निपटने के लिए तैयार कर रहा है। क्योंकि दृश्यता कम होने पर ट्रेनों की गति प्रभावित होती है। ऐसे में कर्मचारियों को प्रशिक्षण देकर इसके लिए तैयार किया जा रहा है।

नई रेल लाइन काम भी तेजी

साथ ही रेलवे के महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट दाऊद खां से कानपुर नई रेल लाइन का काम तेजी से चल रहा है। करीब 90 प्रतिशत ट्रेन समय पर पहुंच रहीं है। विशेषकर अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशनों काे नया स्वरूप दिया गया है। इस परियोजना में उत्तर मध्य रेलवे के 11 स्टेशन शामिल हैं, जिनको पूरी तरह तैयार किया जा चुका है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

31 दिसंबर तक पेंशनभोगियों ने नहीं किया यह काम तो अटक जाएगी पेंशन, सरकार की गाइडलाइन हुई जारी