Indian Women Cricket Team : भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला टीम की घोषणा कर दी है। साउथ अफ्रीका दौरा के दौरान भारतीय टीम एक टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी20 मैच खेलेगी। क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए स्मृति मंधाना को तीनों प्रारूपों की कमान सौंप है।
अफ्रीका दौरे के दौरान मंधाना अब टेस्ट, वनडे व टी 20 मैचों की कप्तानी संभालगी। जबकि उपकप्तान की कमान अलग-अलग प्रारुप के लिए अलग-अलग खिलाड़ियों को दी गई है। इसमें स्मृति मंधाना को कप्तान बनाने के साथ दीप्ति शर्मा को महिला टेस्ट व वन डे टीम का उप कप्तान बनाया गया है। जबकि महिला टी 20 इंटरनेशनल सीरिज में उपकप्तान में बदलाव किया गया है। महिला टी20 इंटरनेशनल सीरीज में उप-कप्तान की जिम्मेवारी शेफाली वर्मा को दी गई है।
साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय महिला टीम इस प्रकार रहेगी
भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा घोषणा की है कि स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), श्री चरणी, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे को टीम में शामिल किया गया है।
साउथ अफ्रीका दौरे पर भारतीय महिला वन डे टीम इस प्रकार रहेगी
भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा घोषणा की है कि स्मृति मंधाना (कप्तान), दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, जिंतिमणि कलिता और सयाली सतघरे को शामिल किया गया है।
अफ्रीका दौरे पर भारत की महिला टी20 टीम
भारतीय क्रिकेट बोर्ड द्वारा घोषणा की है कि स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, निकी प्रसाद, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कमलिनी (विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा, दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, प्रेमा रावत, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी और सयाली सतघरे को शामिल किया गया है।


