Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

दिल्ली, मानेसर और बल्लभगढ़ तक चलेगी गुरुग्राम की ई-बस सेवा, इस जगह पर बनेगा इलेक्ट्रिक बस डिपो

दिल्ली, मानेसर और बल्लभगढ़ तक चलेगी गुरुग्राम की ई-बस सेवा, इस जगह पर बनेगा इलेक्ट्रिक बस डिपो

Gurugram E-Bus Service : हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में अब यात्रियों का सफर प्रदूषण रहित होने वाला है। पीएम-ई-बस सेवा योजना के तहत गुरुग्राम में ई-बस सेवा का बड़ा बेड़ा उतरने वाला है। केंद्र सरकार द्वारा गुरुग्राम के लिए 100 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित की गई है। इसमें से पहले ही चरण में 55 इलेक्ट्रिक बस गुरुग्राम को मिल चुकी है।

ऐसे में हरियाणा सरकार द्वारा गुरुग्राम में नया इलेक्ट्रिक बस डिपो बनाया जाएगा, ताकि बेड़े में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों का वहां से संचालन हो सकेंगे और वहां पर उनकी चार्जिंग सहित अन्य मरम्मत की सुविधा उपलब्ध हो सके। गुरुग्राम को दी गई इलेक्ट्रिक बसें आधुनिक सुविधाओं से लैस है। गुरुग्राम के सेक्टर-10 स्थित बस डिपो से 40 बसों का शहर के अलग-अलग व्यस्त और मुख्य मार्गों पर रूट ट्रायल शुरू कर दिया गया है।

बसों का करवाया जा रहा रजिस्ट्रेशन

गुरुग्राम को मिली 55 इलेक्ट्रिक बसों की परफार्मेंस की जांच की जा रही है। इसमें 15 बसों का रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करवाया जा रहा है और इसके लिए जिला परिवहन विभाग को जिम्मा सौंपा गया है और कागजी कार्रवाई पूरी होते ही इन्हें भी ट्रायल और फिर नियमित सेवा में शामिल कर लिया जाएगा।

गुरुग्राम में ई-बस सेवा के लिए रुट किए निर्धारित

गुरुग्राम प्रशासन द्वारा शहर में ई बस सेवा को चलाने के लिए उसके रुट निर्धारित कर दिए गए है। इन बसों को गुरुग्राम शहर के अलावा आसपास के क्षेत्र के लिए 25 रुट निर्धारित किए गए है। इन बसों को केवल शहर के आंतरिक मार्गों तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि एनसीआर के कनेक्टिविटी रूटों पर चलाया जाएगा।

इन बसों को भोंडसी, पटौदी रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे के क्षेत्र में तैनात किया गया जाएगा। इसके अलावा गुरुग्राम से दिल्ली, बहादुरगढ़, मानेसर से द्वारका मेट्रो स्टेशन और बल्लभगढ़ जैसे रुटों पर भी इनका संचालन किया जाएगा।

इलेक्ट्रिक बस सेवा में दिए गए बेहतरीन फीचर

इलेक्ट्रिक बसों में यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक फीचर दिए गए है। इन बसों में एसओएस पैनिक बटन हर सीट पर दिया गया है। आपात स्थिति में इस बटन को दबाया जा सकता है। इस बटन के माध्यम से सीधे GMCBL के मुख्य कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में अलार्म बज जाएगा और बस की लाइव लोकेशन ट्रैक कर तुरंत मदद भेजी जाएगी।

इसके अलावा इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित हेड काउंट कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे बस में चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों की सटीक गिनती रखेंगे, जिससे टिकट बुकिंग व्यवस्था पारदर्शी होगी और बिना टिकट यात्रा करने वालों पर लगाम कसी जा सकेगी। इन बसों में दिव्यांगों की सुविधा का पूरा ध्यान रखा गया है। जहां पर दिव्यांगों के लिए ऑटोमैटिक लिफ्ट लगाई गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

31 दिसंबर तक पेंशनभोगियों ने नहीं किया यह काम तो अटक जाएगी पेंशन, सरकार की गाइडलाइन हुई जारी