Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा-पंजाब की होगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, 123 करोड़ रुपये से बनेगा नया फोरलेन रोड

हरियाणा-पंजाब की होगी सुपरफास्ट कनेक्टिविटी, 123 करोड़ रुपये से बनेगा नया फोरलेन रोड

New four-lane road : हरियाणा से पंजाब के बीच में सुपरफास्ट कनेक्टिविटी के लिए नया फोरलेन रोड का निर्माण होगा। इस फोरलेन की लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार करके राज्य सरकार को मंजूरी के लिए भेज दी है। जल्द ही राज्य सरकार द्वारा बजट की मंजूर की उम्मीद है। बजट की मंजूरी मिलते ही लोक निर्माण विभाग द्वारा इस फोरलेन बनाने का काम किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने कैथल चीका पटियाला मार्ग को फोरलेन करने के लिए 123 करोड़ का एस्टीमेट बनाया है।

इसका पूरा प्रपोजल बनाकर सरकार को भेजा गया है। इसमें जहां पर सड़क को फोरलेन बनाया जाएगा, वहीं जहां पर जरुरत पड़ने पर फ्लाईओवर का भी निर्माण किया जाएगा, ताकि इस मार्ग पर बिना बाधा के वाहन फर्राटा भर सके।

कैथल में अब जल्द ही चीका पटियाला रोड की फोरलेनिंग का कार्य होने की उम्मीद जगी है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन ने सरकार को 123 करोड़ रुपए के विकास कार्य का प्रपोजल बनाकर भेजा है। हालांकि फिलहाल यह मार्ग टू लेन है और जर्जर हो चुका है, लेकिन अब इसका विस्तार करके फोरलेन बनाया जाएगा।

एनएचएआई पहले ही देर चुका है मंजूरी

लोक निर्माण विभाग ने जिस कैथल-चीका पटियाला राजमार्ग को बनाने के लिए 123 करोड़ रुपये का बजट बनाया है, इसकी एनएचएआई पहले ही मंजूरी दे चुका है। दो स्टेट को जोड़ने वाले इस मार्ग को हाईवे की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसके लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी पहले ही तैयार की जा चुकी है। अब विभाग के अधिकारियों ने सरकार के पास इसका प्रपोजल बनाकर भेजा है। अब नवंबर माह में इसके स्वीकृत होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

33:33 किलोमीटर लंबा बनेगा यह मार्ग

कैथल से चीका तक बनने वाला यह रोड मेरठ-सोनीपत-गोहाना-असंध-राजौंद-कैथल-चीका पटियाला मार्ग यानी एसएच-11 के अंतर्गत आता है। ऐसे में 33.33 किलोमीटर सड़क मार्ग कैथल से चीका के बीच में आता है। हालांकि इस मार्ग का 8.67 किलोमीटर हिस्सा पहले ही फोरलेन हो चुका है। इसमें यह कैथल शहर, सीवन और चीका नगर क्ष तक हो चुाक है। ऐसे में शेष मार्ग को फोरलेन किया जाएगा।

हरियाणा लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन वरुण कंसल ने बताया कि इस मार्ग को फोरलेन किया जाएगा। इसकी पूरी डिटेल बनाकर सरकार के पास भेजा गया है। नवंबर माह में ही इस मार्ग के बजट की मंजूरी की उम्मीद है। पहले भी इस कार्य को स्वीकृति मिल गई थी, लेकिन पेड़ कटाई न होने की वजह से कार्य रुक गया था। अब फिर से उन्होंने इसका प्रपोजल भेजा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

31 दिसंबर तक पेंशनभोगियों ने नहीं किया यह काम तो अटक जाएगी पेंशन, सरकार की गाइडलाइन हुई जारी