Jind New Ring Road : जींद शहर के ऊपर से सर्कल रोड पूरा करने के लिए हरियाणा सरकार ने 8 किलोमीटर नए रिंग रोड को मंजूरी दी है। जींद के पश्चिमी रिंग रोड का रास्ता साफ हो चुका है। जहां पर इस रिंग रोड की डीपीआर भी तैयार हो चुकी है। 4 लेन बनने वाले इस रिंग रोड के लिए हरियाणा सरकार द्वारा बजट की मंजूरी पहले ही दे दी है।
इसलिए अब इस रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। एनएचएआई द्वारा चिन्हित की गई जमीन को अधिग्रहण करने की प्रक्रिया को जींद जिला प्रशासन द्वारा की जाएगी। 8 किलोमीटर लंबा यह 4 लेन रिंग रोड सात गांवों की जमीन से होकर निकलेगा। ऐसे में जिन किसानों की जमीन आएगी उनको मुआवजा के तौर पर मोटी राशि दी जाएगी।
वहीं जिन किसानों की जमीन इस रिंग रोड में नहीं आती है तो उसकी कीमत आसमान को छूने वाली है। जींद शहर के ऊपर से सर्कल रोड बनाने के लिए रोहतक रोड से शुरू होकर गोहाना, पानीपत व कैथल रोड को जोड़ते हुए नरवाना रोड तक हो चुका है। अब इस रिंग रोड के माध्यम से नरवाना रोड को हांसी व भिवानी रोड से जोड़ा जाएगा। इसके बाद शहर के बीच में से आने वाले वाहन बाहर से निकल जाएंगे और शहर को जाम से राहत मिलेगी।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की थी घोषणा
जींद शहर के पश्चिमी रिंग रोड की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तीन साल पहले सोनीपत में आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी। इसमें निर्धारित किया गया था कि 50 प्रतिशत राशि हरियाणा सरकार व 50 प्रतिशत राशि एनएचएआई द्वारा लगाई जाएगी।पिछले दिनों ही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने इस रिंग रोड पर लगने वाली कुल राशि का 50 प्रतिशत राशि मंजूर कर दी है।
इसलिए अब इस रिंग रोड को बनाने की प्रकिया को आगे बढ़ाया जाएगा और इसके लिए जमीन का अधिग्रहण की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। NHAI इसकी DPR तैयार कर चुकी है और निर्माण भी उसी की ओर से कराया जाएगा।
इन गांवों की जमीन का होगा अधिग्रहण
एनएचएआई द्वारा इस रिंग रोड को बनाने के लिए सर्वे पहले किया जा चुका है। जहां पर यह रिंग रोड सात गांवों की जमीन से होकर निकलेगा और उनकी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। यह रिंग रोड जुलानी, दरियावाला, संगतपुरा, ईंटल कलां, जलालपुर कलां, ईक्कस और रामराय खेड़ा की जमीन से होकर निकाला जाएगा। यह रिंग रोड नरवाना रोड से शुरू होकर हांसी रोड़ तक बनेगा।
शहर को जाम से मिलेगी राहत
हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिढ़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पश्चिमी रिंग रोड को मंजूरी दी जा चुकी है। इस रिंग रोड के बनने के बाद शहर को जाम से राहत मिलेगी। बाहर से आने वाले वाहन शहर में प्रवेश करने की बजाए बाहर से निकल जाएंगे। निर्माण पूरा होने के बाद शहर से जुड़े सभी 8 नेशनल हाईवे की सीधी कनेक्टिविटी हो जाएगी। जमीन अधिग्रहण और टेंडर प्रक्रिया जल्द शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा।