Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इस जिले में बनेंगे 4 नए बाईपास, 543 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण, आसमान छुएंगे रेट

हरियाणा के इस जिले में बनेंगे 4 नए बाईपास, 543 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण, आसमान छुएंगे रेट

Haryana New Bypass Roads : हरियाणा के प्रत्येक जिलें में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा मेगा प्लान तैयार किया गया है। जहां पर शहरों के बाहर से रिंग रोड बनाने के साथ एक गांव से दूसरे गांव की बेहतर कनेक्टिविटी के लिए नए सड़कों का निर्माण किया जाएगा। हरियााण सरकार द्वारा भिवानी जिले में 4 नए बाईपास मंजूर किए है। इन बाईपास से शहर व कस्बों में लगने वाले जाम से राहत मिलेगी, वहीं इन बाईपासों के माध्यम से मुख्य मार्गों को कनेक्ट किया जाएगा। भिवानी जिले में बनने वाले चार बाईपास की कुल लंबाई 30 किलोमीटर होगी।

हरियाणा सरकार द्वारा भिवानी शहर बाईपास, लोहारू बाईपास, जुई बाईपास व लोहानी बाईपास का मंजूर किया गया है। जहां पर चार बाईपास के लिए 543 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। भिवानी एनसीआर में शामिल होने के चलते जिन गांवों की जमीन इसमें आएगी, उनको उसी आधार पर मुआवजा दिया जाएगा।

ऐसे में जिन किसानों की जमीन इन बाईपास में आएगी उन पर नोटों की बारिश होगी, वहीं उसके साथ लगती हुई जमीन के रेट आसमान को छूने वाला है। ऐसे में इन चारों बाईपास की कनेक्टिविटी मुख्य मार्गों से होने से यहां पर नए इंडस्ट्री हब बनने की संभावनाएं भी बढ़ जाएगी। इनके बनने से वाहन चालकों को शहरों और कस्बों के अंदर से गुजरने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे ट्रैफिक का दबाव कम होगा और दूसरे जिलों में जाने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।

भिवानी शहर के ऊपर से बनेगा सबसे बड़ा बड़ा बाईपास

राज्य सरकार द्वारा भिवानी शहर बाईपास, लोहारू बाईपास, जुई बाईपास व लोहानी बाईपास को मंजूर किया गया है। इसमें सबसे बड़ा बाईपास भिवानी शहर का होने वाला है। इसकी लंबाई 11 किलोमीटर होगी। इसके बाद लोहारू बाईपास की लंबाई 10.7 किलोमीटर, जुई बाइपास 5.5 किलोमीटर और गांव लोहानी बाइपास 2.7 किलोमीटर लंबा होगा।

यह बाईपास शहर व कस्बे के साथ लगते हुए जमीन से निकाली जाएगी। सरकार के प्लान के अनुसार भिवानी शहर में बाइपास का निर्माण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। लोहारू रोड से हांसी रोड तक ही बाइपास का निर्माण हो पाया है।

इसके जरिए लोहारू रोड को चरखी दादरी रोड, रोहतक रोड, महम रोड और हांसी रोड से जोड़ा गया है। ऐसे में हांसी रोड को लोहारू रोड से जोड़ने के लिए करीब 11 किलोमीटर लंबे बाइपास का निर्माण किया जाएगा। इस बाईपास की शुरुआत तिगड़ाना मोड़ से होगी और वह गांव देवसर तक बनेगी।

जमीन अधिग्रहण पर खर्च होगा लगभग 400 करोड़ रुपये

भिवानी जिले में बनने वाले बाईपास को एनएचएआई द्वारा बनाया जाएगा। एनएचएआई के साइट इंजीनियर राजेश पांडे ने बताया कि एनएचएआई की तरफ से भिवानी जिले में चार बाईपास मंजूर किए गए है। इनके निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

इसके लिए चारो बाईपास के लिए 543 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इन जमीन अधिग्रहण के लिए करीब 400 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया है। भूमि अधिग्रहण के लिए 3डी मैपिंग तैयार की जाएगी।

इसके बाद जिन किसानों की जमीन आएगी उसके हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि मार्च तक चारों बाइपास के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। हांसी रोड से लोहारू रोड को जोड़ने वाले बाइपास के लिए 92 करोड़ रुपए जारी हो चुके हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

31 दिसंबर तक पेंशनभोगियों ने नहीं किया यह काम तो अटक जाएगी पेंशन, सरकार की गाइडलाइन हुई जारी