Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भारत के पास कल सीरीज जीतने का सुनहरा मौका, न्यूजीलैंड दिग्गज पेसर्स वनडे सीरीज से हुए बाहर

कल हैमिल्टन के मैदान पर भारत के पास न्यूजीलैंड पर 3-0 की बढ़त बनाने और सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को गेंदबाजों के रूप में दो बड़े झटके लगे हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार टीम के दिग्गज पेसर्स लॉकी फर्ग्यूसन ब्लेयर टिकनर चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

India-Newzealand 3ed One Day Match
India-Newzealand 3ed One Day Match

India-Newzealand 3ed One Day Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चल रही एकदिवसीय सीरीज में कल हैमिल्टन के मैदान पर भारत के पास न्यूजीलैंड पर 3-0 की बढ़त बनाने और सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को गेंदबाजों के रूप में दो बड़े झटके लगे हैं। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार टीम के दिग्गज पेसर्स लॉकी फर्ग्यूसन ब्लेयर टिकनर चोट की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में हैमिल्टन के सेडन मैदान में होने वाले कल एक दिवसीय इंटरनेशनल मुकाबले में भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड को तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर की गैर मौजूदगी में उतरना पड़ेगा। वहीं भारत के पास अब न्यूजीलैंड के दो तेज गेंदबाज बाहर होने के बाद सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बनाने का सुनहरा मौका है।

टिकनर की जगह तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क को मिली न्यूजीलैंड टीम में जगह

T20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज में भी न्यूजीलैंड टीम की समस्याएं कम होने का नाम नहीं दे रही हैं। न्यूजीलैंड को हैमिल्टन के मैदान पर 10 नवंबर, मंगलवार को होने जा रहे तीसरे मुकाबले से पहले लॉकी फर्ग्यूसन और ब्लेयर टिकनर के रूप में दो बड़े झटके लगे हैं। वहीं तेज गेंदबाज हेनरी भी चोट की वजह से तीसरे वनडे मुकाबले में नहीं खेल सकेंगे। ऐसे में अब न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में ब्लेयर टिकनर के स्थान पर नॉर्दर्न डिस्ट्रिक्ट्स के तेज गेंदबाज क्रिस्टियन क्लार्क को जगह दी है। टिकनर चोट के कारण 7 दिन तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सकेंगे। न्यूजीलैंड टीम पर दो तेज गेंदबाज बाहर होने के बाद वनडे सीरीज में दबाव और भी बढ़ गया है।

भारत हैमिल्टन के मैदान सीरीज जीतने के इरादे से साथ उतरेगा

भारतीय टीम न्यूजीलैंड पर 2-0 की बढ़त बनाने के बाद हैमिल्टन के सेडन मैदान में कल 10 नवंबर, मंगलवार को होने वाले मुकाबले में वनडे सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी। बता दें कि भारत ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड को 5 विकटों से और वेलिंगटन में चार रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। अब हैमिल्टन के मैदान पर भी भारत अगर न्यूजीलैंड को हरा देता है तो 3-0 की अजेय बढ़त के साथ वनडे सीरीज अपने नाम कर लेगा। गौरतलब है कि पिछले दो मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज पूरी तरह से नतमस्तक नजर आए हैं। भारतीय टीम हैमिल्टन में भी पुरानी रणनीति के तहत टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करती हुई नजर आएगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

31 दिसंबर तक पेंशनभोगियों ने नहीं किया यह काम तो अटक जाएगी पेंशन, सरकार की गाइडलाइन हुई जारी