Haryana New 6-lane greenfield road : हरियाणा में सरकार द्वारा सड़क नेटवर्क को मजबूती को नया रुप दिया जा रहा है। जहां पर प्रत्येक शहर के ऊपर से रिंग रोड बनाकर नेशनल हाईवे को कनेक्ट किया जा रहा है। हरियाणा के करनाल में नया ग्रीन फील्ड रोड का अंतिम चरण में काम चल रहा है।
ग्रीन फील्ड रोड के बनने के बाद जहां हरियाणा के 23 गांवों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, दिल्ली, पंजाब व यूपी जाने वाले वाहनों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलने वाली है, क्योंकि ग्रीन फील्ड रोड सीधे तौर पर नेशनल हाईवे-44 जुड़ेंगा और अब तक 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। फिलहाल कुटेल रोड के पास अंडरपास और बीबीएमबी की हाईटेंशन बिजली लाइन शिफ्ट करने का काम बाकि है और नए साल के आसपास वाहन चालकों को यह नया ग्रीन फील्ड रोड मिल जाएग।
34.5 किलोमीटर लंबे छह लेन मार्ग पर खर्च हुए 1800 करोड़
भारतमाला प्रोजेक्ट के हिस्से से बनाया नया ग्रीन फील्ड रोड 6 लेन में बन रहा है। 34.5 किलोमीटर लंबे इस नया ग्रीन फील्ड रोड के लिए 1800 करोड़ रुपये का बजट बनाया गया था। यह प्रोजेक्ट केंद्र व राज्य सरकार के संयुक्त बजट से बनाया गया है।
इसमें 900 करोड़ रुपये हरियाण सरकार व 900 करोड़ रुपये केंद्र सरकार द्वारा खर्च किया गया। इससे एनएच-44 के साथ शहर की आंतरिक सड़कों पर भी ट्रैफिक का दबाव कम होगा। खास बात यह है कि इस परियोजना का बड़ा हिस्सा घरौंडा विधानसभा क्षेत्र से होकर गुजर रहा है।


