Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

करारी हार के बाद भारतीय टीम की बड़ी मुश्किलें, सेमीफाइनल के लिए बनी करो या मरो वाली स्थिति

ओमान में खेले जा रहे अंडर -19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का दिवाली का दिन अच्छा नहीं रहा। दिवाली के दिन भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई है। ओमान में खेले जा रहे अंडर 19 एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अगला मैच जीतना जरूरी हो गया है.

U19 एशिया कप
U19 एशिया कप

IND U19 vs PAK U19 Asia Cup 2026: दिवाली के दिन भारत को पाकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ गई है। ओमान में खेले जा रहे अंडर 19 एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अगला मैच जीतना जरूरी हो गया है. दिवाली के दिन पाकिस्तान के हाथों भारत को 3 विकेट से मिली करारी हार के बाद अब सेमीफाइनल के लिए भारतीय टीम के सामने करो या मरो की स्थिति बन गई है।

भारत ने पाकिस्तान को दिया था 208 का लक्ष्य

ओमान में खेले जा रहे हैं अंडर -19 एशिया कप में दिवाली के दिन हुए भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में भारतीय अंडर 19 टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को 208 रन का लक्ष्य दिया था। भारतीय कप्तान का पहले बल्लेबाजी करने का फैसला सही साबित नहीं हुआ और पाकिस्तान में तीन विकेट शेष रहते यह मैच आसानी से जीत लिया।

मात्र 42 रन पर ही गिर गए थे भारत के चार विकेट

ओमान में खेले जा रहे अंडर -19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का दिवाली का दिन अच्छा नहीं रहा। भारतीय कप्तान कल के मैच में बिना खाता खोले ही वापिस लौट गए । एक समय ऐसा था जब भारतीय टीम की स्थिति बिलकुल भी अच्छी नहीं थी और मात्र 42 रन पर चार खिलाडी आउट हो गए थे। इसके बाद अर्जुन राजपूत ने पारी को संभालते हुए दूसरे बल्लेबाजों के साथ मिलकर छोटी-छोटी साझेदारी की और लक्ष्य को सम्मानजनक 208 रनों तक पहुंचाया। अर्जुन राजपूत ने 85 गेंदों पर 11 चौके और 5 छक्के की मदद से 107 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। पाकिस्तानी बल्लेबाज जहूर ने इस रोमांचक मुकाबले में 108 गेंदों पर 10 चौके, 3 छक्के की मदद से 100 रनों बनाकर भारत से मैच छीन लिया।

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हराना होगा कल यूएई

पाकिस्तान से हार के बाद सेमीफाइनल में एंट्री के लिए भारत को कल यूएई पर हर हाल में जीत प्राप्त करनी होगी। इसलिए कल 10 नवंबर को यूएई से होने वाले अगले मैच को भारत के लिए अहम मुकाबला माना जा रहा है। भारत अगर कल के मुकाबले में यूएई से हार जाता है तो सेमीफाइनल में पहुंचने और एशिया कप जीतने का सपना भी अधूरा रह सकता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

31 दिसंबर तक पेंशनभोगियों ने नहीं किया यह काम तो अटक जाएगी पेंशन, सरकार की गाइडलाइन हुई जारी