Haryana News: हरियाणा प्रदेश के अंबाला जिले में बने शहीद स्मारक को देखने वालों के लिए खुशखबरी सामने आई है। करोड़ों रुपए की लागत से अंबाला कैंट में नेशनल हाईवे 44 पर 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की याद में बने शहीद स्मारक को देखने के लिए प्रतिदिन 500 लोगों की फ्री एंट्री होगी। हालांकि, निशुल्क एंट्री हेतु भी पहले से टिकट बुक करनी होगी। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि ने जानकारी देते हुए बताया कि शहीद स्मारक को 15 सितंबर से आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह स्मारक देखने के लिए प्रतिदिन 500 लोगों के लिए फ्री एंट्री रखी गई है पहले से टिकट बुक कर इस स्मारक की निशुल्क यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।
गौरतलब है कि अंबाला छावनी में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की स्मृति में बनाए गए भव्य शहीद स्मारक का लोकार्पण हाल ही में 5 नवंबर को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने किया था।
हरियाणा के अंबाला जिले में निर्मित शहीद स्मारक विशेष रूप से 1857 के स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित देश का ऐसा पहला स्मारक है। जो है। इस स्मारक में 22 भव्य गैलरियां बनाई गई हैं। यह गैलरियां स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं और वीर सेनानियों के संघर्ष को आधुनिक तकनीक से प्रदर्शित करती हैं।
ऑनलाइन माध्यम से या मौके पर करें टिकट बुक
अंबाला में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों की याद में बनाए गए शहीदी स्मारक को देखने के लिए ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक की जा सकती है। इस स्मारक को देखने हेतु 15 नवंबर से 1 महीने निशुल्क एंट्री देने का प्रावधान रखा गया है। स्मारक को देखने की इच्छुक व्यक्ति ambalawarmemorial.com वेबसाइट पर घर बैठे-बैठे ऑनलाइन माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आप स्मारक परिसर में भी शहीदी स्मारक को देखने हेतु टिकट बुक करवा सकते हैं।


