90's Superhit Hindi Song: हिंदी सिनेमा में क्षेत्रीय भाषाओं के गीतों का जलवा हमेशा ही देखा गया है। खासतौर पर फिल्म के विशेष मौकों पर फिल्माए गए गीत। हिंदी फिल्म का एक ऐसा ही गीत (Old Hindi Song) आज भी अमर है, जो 27 साल पहले गाया गया था। हिंदी फिल्म में यह राजस्थानी बोल वाला गीत आज भी काफी पसंद किया जा रहा है।
अलका याज्ञनिक, उदित नारायण, कविता कृष्णामूर्ति, और कुमार सानू सहित कई कई लीजेंड सिंगरों (Alka Yagnik, Udit Narayan, Kumar Sanu,) की आवाज के कारण यह गीत बॉक्स ऑफिस पर ऐसा छाया कि इसने न सिर्फ इस गीत को, बल्कि इस गाने काे फिल्माने वाली अभिनेत्रियों करिश्मा कपूर, तब्बू और सोनाली बेंद्रे को भी नई पहचान दिलवाई।
लोगों के दिलों में आज भी 90 का यह गाना (90's Hindi song) खूबसूरत याद ताजा कर देता है। विशेषकर शादियों के मौके पर। फिल्म हम साथ-साथ हैं का यह गाना लोगों को मदहोश कर रहा है। यह फिल्म 1999 को रिलीज हुई थी। निश्चित रूप से बॉक्स ऑफिस पर फिल्म सफल रही थी, लेकिन इसका यह गाना अमर हो गया।
यह गाना है म्हारे हिवड़ा में नाचे मोर..। इस गाने के फिल्मांकन में जबरदस्त राजस्थानी रंग बिरंगी पोषाक और कलाकारों की प्रस्तुति देखते ही बनती है। इस गाने में करिश्मा कपूर, तब्बू और सोनाली बेंद्रे (Karishma Kapoor, Sonali Bendre, Tabu,) जिस प्रकार काम किया, वह आज भी यादगार है। इस गाने में कई सारे फानकारों ने अपनी आवाज दी। इसमें अलका याज्ञनिक, उदित नारायण, कविता कृष्णामूर्ति, कुमार सानू, हरिहरन और अनुराधा पौडवाल जैसे नाम हैं।


