India-Newzealand Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में वेलिंगटन के मैदान पर एक अनोखा फैसला हुआ। आपने यह तो सुना होगा कि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम रनों से जीतती है और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम विकटों से जीतती है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि बाद में बैटिंग करने वाली टीम भी रनों से जीत सकती है। सुनने में बड़ा अजीब लगता है, लेकिन वेलिंग्टन के मैदान पर यही हुआ है। 7 नवंबर को न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए वेलिंगटन के हेनरी मैदान पर भारत को 135 रनों का लक्ष्य दिया था। न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए लक्ष्य को हासिल करने के लिए वेलिंग्टन के मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम को इस मैच में विकटों से नहीं बल्कि चार रनों से जीत मिली। बता दें कि भारतीय बल्लेबाजी के दौरान बारिश की वजह से इस मैच को बीच में रोकना पड़ा और बाद में डीएलएस मेथड (Duckworth-Lewis-Stern) के अनुसार भारत ने इस मुकाबले चार रनों से जीत लिया।
भारतीय टीम ने 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बनाए 113 रन फिर भी चार रनों से जीता मुकाबला
न्यूजीलैंड की टीम ने वेलिंगटन में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 135 रनों का लक्ष्य दिया था। छोटे से लक्ष्य या का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत भी अच्छी नहीं रही। 113 रन तक पहुंचते-पहुंचते केएल राहुल को छोड़कर भारतीय टीम का लगभग पूरा बैटिंग ऑर्डर पवेलियन लौट चुका था। भारतीय टीम के 113 रनों पर 7 विकेट गिर चुके थे। लेकिन मैच के दौरान बारिश शुरू होने के कारण यह मुकाबला बीच में ही रोकना पड़ा और हार-जीत का निर्णय डीएलएस मेथड के तहत निर्धारित किया गया। जिसमें भारत को 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 113 रन बनाने के बाद भी चार रनों से विजय प्राप्त हुई।
जाने क्या है डीएलएस नियम
डीएलएस मेथड प्रणाली को क्रिकेट के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। क्रिकेट मैच के मुकाबले के दौरान मैदान में किसी प्रकार की बाधा आ जाती है या बारिश की वजह से मैच बीच में रुक जाता है तो अंतिम फैसला डीएलएस मेथड (Duckworth-Lewis-Stern) के तहत लिया जाता है। दो अंग्रेज सांख्यिकीविदों फ्रैंक डकवर्थ और टोनी लुईस द्वारा शुरू किया गया डीएलएस मेथड पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के पास बाकी बचे ओवर और बाद में बैटिंग करने वाली टीम के पास बाकी बचे विकेट के आधार पर अपना फैसला निर्धारित करता है।
इस नियम के आधार पर बचे हुए समय और संसाधनों को ध्यान में रखते हुए ओवर और रनों में कटौती की जाती है। वहीं कई बार दोनों टीमों द्वारा खेले गए मैच को ध्यान में रखकर संसाधनों की कमी के चलते मैच की हार-जीत का फैसला भी दिया जाता है। ऐसा ही फैसला न्यूजीलैंड के वेलिंगटन के मैदान पर दिया गया था। जिसके तहत डीएलएस नियम के अनुसार भारत को जीत के लिए 109 रन बनाने थे, लेकिन भारतीय टीम ने पहले ही 113 रन बना दिए थे, जिसके बाद भारत को इस मैच में चार रनों से विजय मिली।


