Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

छोटी टीम और कम निवेश से शुरू करें यह कारोबार, सरकार से भी मिल रही मदद

छोटी टीम और कम निवेश से शुरू करें यह कारोबार, सरकार से भी मिल रही मदद

Dairy Business Idea : बेरोजगार युवाओं के लिए केंद्र व राज्य सरकारों द्वारा अनेक स्कीम चलाई जा रही है। जहां पर कम निवेश पर अपने बिजनेस की शुरुआत कर सकते है। इसके लिए राज्य व केंद्र सरकार द्वारा अलग- अलग स्कीम चलाई जा रही है। ऐसे ही बिजनेस है दूध और दूध से बने उत्पाद। दूध व उससे बनने हुए उत्पाद की मांग सालभर बनी रहती है।

ऐसे में दूध संग्रह, दही-पनीर बनाने, पैकिंग और स्थानीय दुकानों तक आपूर्ति का कारोबार रोजगार का अवसर बन सकता है। इसे परिवार या छोटी टीम के साथ शुरू किया जा सकता है। कारोबार शुरू करने से पहले बाजार, लागत, दूध की गुणवत्ता व खाद्य सुरक्षा से जुड़ी तैयारियां करना जरूरी है।

बाजार एवं बजट का आकलन करें

सबसे पहले तय करें कि कारोबार दूध संग्रह और बिक्री तक सीमित होगा या दही, पनीर, घी भी बनाएंगे। स्थानीय मांग और दूध आपूर्ति का आकलन करें। किराया, उपकरण, बिजली, कर्मचारी, पैकिंग और परिवहन का बजट बनाएं। दूध के सुरक्षित भंडारण और समय पर आपूर्ति की व्यवस्था भी जरूरी है।

जरूरी मशीनें और सुविधाएं कारोबार के अनुसार दूध मापने और जांचने के उपकरण, स्टील के बर्तन, रेफ्रिजरेटर, चिलर और पैकिंग मशीन खरीदें। दही-पनीर के लिए अलग उपकरण रखें। साफ पानी, स्वच्छ कार्यस्थल और उचित तापमान का ध्यान रखें। उत्पादों की पैकिंग पर नाम, मात्रा, निर्माण और उपयोग की तारीख सहित जरूरी जानकारी दें।

कौनसे कागजात जरूरी ?

कारोबार के लिए पहचान और पते का प्रमाण, जगह के स्वामित्व या किराए से जुड़ा दस्तावेज, बैंक खाता और व्यवसाय का विवरण तैयार रखें। खाद्य कारोबार के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) का पंजीकरण या लाइसेंस जरूरी हो सकता है। इसकी श्रेणी कारोबार की गतिविधि, क्षमता और लागू पात्रता नियमों पर निर्भर करती है। जरूरत के अनुसार स्थानीय निकाय की अनुमति, दुकान एवं प्रतिष्ठान पंजीकरण और जीएसटी पंजीकरण भी जांवें।

सरकार से क्या मदद मिल सकती है?

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण योजना के तहत पात्र इकाइयों को सब्सिडी और प्रशिक्षण मिल सकता है। मुद्रा योजना से ऋण ले सकते हैं। आवेदन से पहले पात्रता, नियम और उपलब्धता सरकारी पोर्टल या जिला उद्योग केंद्र से जांचें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

31 दिसंबर तक पेंशनभोगियों ने नहीं किया यह काम तो अटक जाएगी पेंशन, सरकार की गाइडलाइन हुई जारी