New Fourlane Highway: राजस्थान प्रदेश में रोड कनेक्टिविटी मजबूत करने हेतु नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक नया फोरलेन हाईवे बनाने की मंजूरी दी है। NHAI ने प्रदेश के कोटा शहर के डीसीएम से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की सीधी कनेक्टिविटी करने हेतु नए फोरलेन हाईवे का मंजूरी दे दी गई है। इस हाइवे के निर्माण से कोटा शहर के वाहन चालकों का दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे का सफर तो आसान होगा ही, साथ ही यह हाईवे शहर पर ट्रैफिक दबाव कम करने का काम भी करेगा। NHAI के परियोजना निदेशक संदीप अग्रवाल ने बताया कि मंजूरी मिलने के बाद अब इस फोरलेन हाईवे की टेंडर प्रक्रिया पुरी की जाएगी और निर्माण कार्य 2027 में शुरू किया जाएगा।
23 किलोमीटर लंबा बनेगा नया फोरलेन एक्सप्रेस-वे
कोटा शहर के डीसीएम से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे की सीधी कनेक्टिविटी करने हेतु 23 किलोमीटर लंबा नया फोरलेन हाईवे बनाया जाएगा। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया द्वारा इस हाइवे के निर्माण हेतु तकरीबन 1600 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। 23 किलोमीटर लंबाई यह फोरलेन हाईवे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे से शहर की कनेक्टिविटी मजबूत करने के साथ भामाशाह मंडी के मालवाहक ट्रकों का भी दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे तक सफर आसान बना देगा। वहीं कोटा जिले में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट से भी रोड कनेक्टिविटी मजबूत करेगा। नया हाईवे बनने के बाद कोटा शहर के व्यापारियों और आमजन का शहर से दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे तक का सफर 40 मिनट से घटकर 23 मिनट का रह जाएगा।
इस प्रकार रहेगा रूट
नेशनल अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के परियोजना निदेशक संदीप अग्रवाल ने बताया कि 23 किलोमीटर लंबा यह फोरलेन हाईवे कोटा के डीसीएम रोड पर बॉम्बे योजना के पीछे से शुरू होकर मुख्य नहर के किनारे होते हुए श्रीराम नगर क्षेत्र से मोतीपुरा, प्रहलादपुरा, रामनगर, अभयपुरा के अलावा रानीपुरा, गांदीफली और भगवानपुरा की कृषि भूमि से होकर निकलेगा। उन्होंने कहा कि है फोरलेन हाईवे कोटा के डीसीएम से बालापुरा इंटरचेंज तक 23 किमी लंबा बनाया जाएगा।


