Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
करौली

डीजीपी राजीव शर्मा ने करौली में अपराध समीक्षा बैठक लेकर साइबर क्राइम, संसाधन, पुलिसिंग और आगामी पंचायत चुनावों को लेकर दिए दिशा-निर्देश

संवाददाता: Sagar kumar sharma

करौली। राजस्थान के पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा आज करौली दौरे पर रहे। डीजीपी ने एसपी कार्यालय में जिले की अपराध समीक्षा बैठक को संबोधित किया। बैठक में भरतपुर रेंज आईजी प्रीती चंद्रा, करौली एसपी लोकेश सोनवाल, जिले के सभी एएसपी, डीएसपी एवं थाना अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में इस वर्ष जिले में हुई पुलिस कार्रवाई, अपराध नियंत्रण, लंबित प्रकरणों और आगामी चुनौतियों की समीक्षा की गई।

डीजीपी राजीव शर्मा ने साइबर अपराध को पुलिस के लिए बड़ी प्राथमिकता बताते हुए कहा कि साइबर अपराधों से निपटने के लिए तकनीकी दक्षता और विशेषज्ञ मानव संसाधन बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस में यंग प्रोफेशनल्स को जोड़ा गया है, जिनमें कुछ विशेषज्ञ एआई और तकनीकी क्षेत्र में पुलिस की मदद करेंगे। साइबर सेल में भी प्रोफेशनल्स को कॉन्ट्रैक्ट पर लेने की व्यवस्था की गई है।

डीजीपी ने पुलिस बल की नफरी और संसाधनों से जुड़े मुद्दों पर भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष हुई भर्ती के करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उन्हें जिलों में भेजा जाएगा। साथ ही 112 वाहनों की उपलब्धता बढ़ाकर रिस्पॉन्स टाइम बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है।

डीजीपी ने कहा कि नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पुलिस अधिकारियों ने मेहनत की, अब आगामी पंचायत चुनाव भी निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।

करौली प्रवास के दौरान डीजीपी ने कैला देवी मंदिर और श्री राधा मदनमोहन जी मंदिर में दर्शन भी किए।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।