वर्ल्ड ट्रेकर ग्रुप ने जालोर दुर्ग पर ट्रेकिंग कर जानी ऐतिहासिक विरासत
जोधपुर के वर्ल्ड ट्रेकर ग्रुप ने जालोर दुर्ग पर एक साहसिक ट्रेकिंग अभियान आयोजित किया, जिसका उद्देश्य युवाओं को राजस्थान की गौरवशाली ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना था।

जालोर.
जोधपुर के वर्ल्ड ट्रेकर ग्रुप के सदस्यों द्वारा जालौर दुर्ग पर ऐतिहासिक एवं साहसिक ट्रेकिंग अभियान आयोजित किया गया।
जालोर दुर्ग की ऐतिहासिक एवं गौरवशाली धरोहर को करीब से जानने तथा युवाओं में इतिहास, संस्कृति और साहसिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस विशेष ट्रेकिंग अभियान का आयोजन किया गया।
जोधपुर के वर्ल्ड ट्रेकर ग्रुप के सदस्यों ने उत्साह और अनुशासन के साथ दुर्ग की कठिन चढ़ाई पूरी की। इस दौरान सदस्यों ने जालौर दुर्ग की प्राचीन स्थापत्य कला, ऐतिहासिक स्थलों तथा दुर्ग से जुड़ी वीरता और गौरव की गाथाओं को जाना।
इस अभियान को सफल बनाने में खीवराज गुर्जर के मार्गदर्शन तथा के.एन. भाटी के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अभियान का उद्देश्य केवल साहसिक ट्रेकिंग तक सीमित नहीं था, बल्कि युवा पीढ़ी को राजस्थान की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना तथा उसके संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी था।
वर्ल्ड ट्रेकर ग्रुप के सदस्यों ने इस अभियान को ज्ञानवर्धक, रोमांचक एवं प्रेरणादायी अनुभव बताते हुए भविष्य में भी राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहरों पर ऐसे ट्रेकिंग अभियान आयोजित करने का संकल्प लिया।
जालौर दुर्ग की ऐतिहासिक धरती पर आयोजित यह अभियान इतिहास, साहस, संस्कृति और युवा ऊर्जा के सुंदर संगम का प्रेरणादायी उदाहरण रहा।
प्रतिक्रियाएं
टिप्पणियां
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

