Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जालौर

जालोर में विप्र फाउंडेशन का शपथ ग्रहण समारोह: सेवा और सामाजिक एकता का संकल्प

जालोर के श्री मलकेश्वर मठ में विप्र फाउंडेशन की जिला, महिला एवं युवा कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। संत देवानंद सरस्वती महाराज के सानिध्य में हुए इस कार्यक्रम में 32 युवाओं ने रक्तदान किया और 'समर्थ समाज–उन्नत राष्ट्र' के निर्माण की शपथ ली।

संवाददाता: Dileep Singh Dudi
जालोर में विप्र फाउंडेशन के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित पदाधिकारी और संत देवानंद सरस्वती महाराज
जालोर में विप्र फाउंडेशन के शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित पदाधिकारी और संत देवानंद सरस्वती महाराज

जालोर.
श्री मलकेश्वर मठ, संजय नगर में रविवार को विप्र फाउंडेशन जिला जालोर के जिला, महिला एवं युवा कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह एवं विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन अत्यंत उत्साह, सामाजिक एकजुटता और आध्यात्मिक ऊर्जा के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजबंधुओं, युवाओं, महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मूल भाव “सेवा ही पहचान, संगठन ही शक्ति” तथा “समर्थ समाज–उन्नत राष्ट्र” के संकल्प पर केंद्रित रहा। समारोह ने संगठनात्मक एकता के साथ सामाजिक सेवा, शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रभावी संदेश दिया।
संत देवानंद सरस्वती महाराज का मिला पावन सानिध्य
समारोह को ब्रह्मा विष्णु महेश धाम, देवनागरी, कालंद्री के पीठाधीश्वर देवानंद सरस्वती महाराज का पावन सानिध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ। महाराज ने अपने आशीर्वचन में सेवा को जीवन का सर्वोच्च धर्म बताते हुए कहा कि “सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है और रक्तदान महादान है।” उन्होंने कहा कि जब समाज संगठित होकर सेवा कार्यों में आगे आता है, तब समाज मजबूत होता है और उसी से राष्ट्र की उन्नति का मार्ग प्रशस्त होता है।
महाराज ने विप्र फाउंडेशन द्वारा सामाजिक सरोकारों को लेकर किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं को निरंतर सेवा, संस्कार एवं समर्पण के मार्ग पर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
राष्ट्रीय नेतृत्व ने दिया संगठन एवं सेवा का संदेश
समारोह में विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भी प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। राष्ट्रीय महामंत्री नवीन जोशी ने जालोर की टीम द्वारा प्रदर्शित अनुशासन, संगठनात्मक सक्रियता एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि जालोर ने सेवा और सामाजिक एकता का जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायी है।
राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र गौड़ ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति निहित है और संगठित युवा शक्ति के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र को नई दिशा दी जा सकती है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार दवे ने कहा कि विप्र फाउंडेशन के प्रत्येक प्रकल्प के केंद्र में सेवा भावना सर्वोपरि रहनी चाहिए तथा संगठन की शक्ति का उपयोग समाज के जरूरतमंद वर्गों के हित में किया जाना चाहिए।
जिला नेतृत्व ने लिया सेवा का संकल्प
कार्यक्रम में एडवोकेट नैनसिंह राजपुरोहित सांथू ने कहा कि आज पद ग्रहण करने का अवसर मात्र औपचारिकता नहीं, बल्कि समाज और जिले की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व स्वीकार करने का अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के लिए आदर्श एवं प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया।
जिला अध्यक्ष नैनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि एकता ही संगठन की सबसे बड़ी पहचान है। युवा शक्ति को साथ लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्रों में जालोर को अग्रणी बनाने के लिए संगठन निरंतर कार्य करेगा।
वहीं एडवोकेट हरिशंकर राजपुरोहित ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का अत्यंत पुनीत कार्य है और युवाओं की सक्रिय भागीदारी से समाज में सेवा की नई चेतना पैदा की जा सकती है।
जिला, महिला एवं युवा कार्यकारिणी ने ली शपथ
समारोह के दौरान प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के कर-कमलों से जिला कार्यकारिणी, महिला जिला कार्यकारिणी एवं जिला युवा कार्यकारिणी की घोषणा की गई तथा नवदायित्व प्राप्त पदाधिकारियों को पद एवं सेवा की शपथ दिलाई गई।
महिला कार्यकारिणी में कविता शर्मा, चेतना ओझा, अर्चना राजपुरोहित, प्रियंका राजपुरोहित, पूजा देव, ललिता भट्ट, प्रीति दवे एवं सुषमा सहित कार्यकर्ताओं ने शपथ ली।
युवा कार्यकारिणी में डॉ. पवन ओझा, योगेश, दिलीप भट्ट, वीरेंद्र नाग, अरविंद राजपुरोहित, नरपत सिंह, चंदन नागर, कपिल त्रिवेदी, शैलेश शर्मा, महेंद्र सिंह, परबत सिंह, प्रतीक व्यास, विनय शर्मा, तरुण राजपुरोहित एवं राहुल व्यास सहित युवाओं ने संगठन एवं समाज सेवा का संकल्प लिया।
जिला कार्यकारिणी में किशोर सिंह राजपुरोहित, ललित दवे, पोकरमल दाधीच, पवन दाधीच, दिनेश भट्ट, किशोर सिंह सायला, जोगाराम, तुलछाराम, मानाराम, मांगीलाल, अंबाराम, संतोष जी गेलाना, जब्बार सिंह एवं पुखराज सहित पदाधिकारियों ने अपने दायित्व की शपथ ग्रहण की।
सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से संकल्प लिया
“एकता हमारी पहचान, सेवा हमारा धर्म, संस्कार हमारी धरोहर, समर्पण हमारी शक्ति और समाजोत्थान हमारा लक्ष्य है। हमारा संकल्प—समर्थ समाज, उन्नत राष्ट्र।”
32 युवाओं ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश
समारोह के साथ विप्र फाउंडेशन के सामाजिक सरोकार राष्ट्रीय प्रकल्प के अंतर्गत विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 32 युवक-युवतियों ने रक्तदान कर मानव सेवा में अपना योगदान दिया।
रक्तदाताओं ने “एक यूनिट रक्त—किसी की नई जिंदगी” का संदेश देते हुए समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया। आयोजन में युवाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही।
डॉ. घनश्याम कुमार व्यास ने किया कुशल संचालन
सम्पूर्ण कार्यक्रम का कुशल संचालन एवं प्रेरक उद्बोधन डॉ. घनश्याम कुमार व्यास, जिला महामंत्री, विप्र फाउंडेशन जालोर एवं सचिव, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड, स्थानीय संघ भीनमाल द्वारा किया गया।
डॉ. व्यास ने अपने संबोधन में कहा कि महाराज के आशीर्वाद एवं राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में आज लिया गया संकल्प केवल संगठन तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा, सेवा और संस्कार से समाज को जोड़ना ही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।
नैन सिंह राजपुरोहित की टीम एवं महिला-युवा टीम की रही सक्रिय भूमिका
कार्यक्रम की सफलता में जिला अध्यक्ष नैन सिंह राजपुरोहित की मुख्य टीम, युवा टीम में एडवोकेट पवन दवे के नेतृत्व में सक्रिय युवाओं तथा महिला विंग में इंदु दवे एवं पिंकी राजपुरोहित सहित महिला कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए समाजबंधुओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं समाजबंधु रहे उपस्थित
कार्यक्रम में तुलछाराम राजपुरोहित, संरक्षक; बसंत ओझा, ACBO, जालोर; दिनेश दवे; रमेश शर्मा; दिलीप राजपुरोहित; गौरव भट्ट; मानवेन्द्र सिंह राजपुरोहित; प्रवीण ; नितिन व्यास; कन्हैयालाल; सुरेंद्र नाग; सुरेंद्र दवे; रणजीत रावल सहित अनेक समाजबंधु एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आभार एवं सेवा के निरंतर विस्तार का संकल्प
तुलछा राम राजपुरोहित पूर्व विकाश अधिकारी सांचोर को जालोर सांचोर का जिला महामंत्री नियुक्त किया गया।

जालोर में विप्र फाउंडेशन का शपथ ग्रहण समारोह: सेवा और सामाजिक एकता का संकल्प
जालोर में विप्र फाउंडेशन का शपथ ग्रहण समारोह: सेवा और सामाजिक एकता का संकल्प
जालोर में विप्र फाउंडेशन का शपथ ग्रहण समारोह: सेवा और सामाजिक एकता का संकल्प

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।