Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नीमकाथाना न्यायालय परिसर के लिए आवंटित भूमि में बेच डाली लाखों की मिट्टी अवैध रूप से 

पाटन नीमकाथाना(निस)। न्यायालय परिसर के नए भवन के लिए आवंटित भूमि में अवैध खनन कर लाखों रुपए मिट्टी का बेचान कर दिया। सामाजिक कार्यकर्ता पूरणमल यादव ने राजस्व ग्राम चला की ढाणी में न्यायालय परिसर के लिए आवंटित भूमि खसरा नं. 1190/955 में मिट्टी का अवैध खनन कर भूमि को खुर्दबुर्द करने वालों के खिलाफ कार्यवाही को लेकर उपखंड अधिकारी बृजेश गुप्ता को ज्ञापन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता यादव ने बताया कि राजस्व ग्राम चला की ढाणी में न्यायालय परिसर के नये भवन निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा भूमि का आवंटन किया गया था। जिस पर विगत पाँच दिनो से अवैध रूप से जेसीबी चलाकर व करीब आठ दस ट्रेक्टर लगाकर मिट्टी का अवैध रूप से खनन कर भूमि को खुर्द बुर्द किया जा रहा है। राजकीय भूमि पर हो रहे अवैध खनन को लेकर हल्का पटवारी मंजू यादव मंडोली, गिरदावर जयसिंह व तहसीलदार नीमकाथाना को सूचित किया गया लेकिन उनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। तथा भू एंव खान विभाग को भी अवैध खनन को लेकर बताया गया। न्यायालय परिसर के लिए आंवटीत भूमि को सुरक्षित व सरक्षण हेतु जिम्मेदार अधिकारीयों को अवगत कराया गया लेकिन मिलीभगती के चलते कार्यवाही करने से मना कर दिया । सामाजिक कार्यकर्ता ने न्यायालय परिसर के लिए आवंटीत राजकीय भूमि पर हो रहे अवैध मिट्टी खनन को रूकवाने एंव दोषीयो के खिलाफ कार्यवाही को लेकर उपखंड अधिकारी से कार्यवाही की मांग करी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू