78 प्रकाशित खबरें
राज्यसभा सांसद डॉ. अलका गुर्जर का दिल्ली प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
जयपुर के चर्चित रेशु गुप्ता मामले में यूनाइटेड जाट महासभा का प्रतिनिधिमंडल पीड़िता से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने हालचाल जानकर परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया और 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।
लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में इण्डियन हेल्पलाइन सोसाइटी द्वारा संचालित बृज की रसोई ने लगभग 2000 जरूरतमंदों को ससम्मान पौष्टिक भोजन और शीतल शरबत वितरित कर सेवा भाव की मिसाल पेश की।
धौलपुर जिले के राजाखेड़ा क्षेत्र के मछरिया गांव में खेत की खुदाई के दौरान एक प्रतिमा मिलने से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीण इसे बाबा खाटू श्याम का स्वरूप मान रहे हैं, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।
चूरू जिले के रतनगढ़ तहसील के गौरीसर गांव में खेत की ढाणी में बने दो कच्चे मकानों में आग लगने से अनाज, नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और कृषि उपकरण जल गए। पीड़ित ने करीब 14 लाख रुपये के नुकसान का दावा करते हुए मुआवजे की मांग की है।
मुंबई में राजस्थान मीटर गेज प्रवासी संघ के समारोह में राज्यसभा सांसद नीरज डांगी ने मुंबई-जोधपुर नई ट्रेन की मांग का समर्थन किया। रेल विकास और प्रवासी राजस्थानियों की सुविधाओं पर जोर दिया।