Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
जयपुर

जीएसटी दिवस पर वाणिज्यिक कर विभाग में वृक्षारोपण, हरित भारत का दिया संदेश

द्वारा Jaipur Times
जीएसटी दिवस पर वाणिज्यिक कर विभाग में वृक्षारोपण, हरित भारत का दिया संदेश

जयपुर, 1 जुलाई। वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी लागू होने की वर्षगांठ के अवसर पर मंगलवार को वाणिज्यिक कर विभाग में जीएसटी दिवस मनाया गया। वर्ष 2026 में 9वां जीएसटी दिवस “सुगम कर व्यवस्था, सशक्त भारत” थीम के साथ आयोजित किया गया।

इस अवसर पर वाणिज्यिक कर विभाग की मुख्य आयुक्त श्रीमती आनंदी के नेतृत्व में कर भवन मुख्यालय सहित विभाग के सभी फील्ड कार्यालयों में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास का संदेश दिया।

मुख्य आयुक्त श्रीमती आनंदी ने कहा कि जीएसटी ने देश में एकीकृत और पारदर्शी कर व्यवस्था स्थापित कर व्यापार सुगमता को बढ़ावा दिया है। उन्होंने कहा कि कर प्रशासन को और अधिक सरल, पारदर्शी और करदाता-अनुकूल बनाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने वृक्षारोपण कार्यक्रम को पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक बताया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

विभाग ने आम नागरिकों से भी पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने और स्वच्छ एवं हरित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।