Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

डॉ. अलका गुर्जर का दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया भव्य स्वागत

राज्यसभा सांसद डॉ. अलका गुर्जर का दिल्ली प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा द्वारा भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।

द्वारा Jaipur Times
डॉ. अलका गुर्जर का दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया भव्य स्वागत

नई दिल्ली, 28 जून 2026। राजस्थान से राज्यसभा सांसद एवं दिल्ली भाजपा की सह प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर का दिल्ली प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, दक्षिणी दिल्ली से सांसद रामवीर बिधूड़ी, ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव, जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ऋचा पांडे, यू.के. चौधरी, पूर्व विधायक नसीब सिंह, सुरेंद्र सोलंकी, जयप्रकाश चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद डॉ. अलका गुर्जर ने कहा कि इस भव्य और सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम टीम, ओबीसी मोर्चा के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का वे हृदय से आभार व्यक्त करती हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संगठन के प्रति समर्पण, आत्मीय सहयोग और स्नेह ने इस समारोह को ऐतिहासिक, गरिमामयी और अविस्मरणीय बना दिया।

डॉ. गुर्जर ने देश की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि वर्ष 2026 का आधा साल पूरा होने को है और इन छह महीनों में देश ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि जून माह में देश की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता से जुड़ी कई सफलताएं सामने आई हैं, जो हर देशवासी को गर्व से भर देती हैं।

उन्होंने बताया कि हाल ही में कोलकाता में नौसेना से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला, जहां आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। इन जहाजों की डिजाइन से लेकर निर्माण तक की प्रक्रिया स्वदेशी है, जो आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. गुर्जर ने आगे कहा कि एविएशन सेक्टर में भी भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मेड इन इंडिया सी-295 विमान ने अपनी पहली उड़ान पूरी की है और ऐसे 40 विमान भारत में ही बनाए जा रहे हैं। इससे एमएसएमई और एयरोस्पेस सेक्टर को नई मजबूती मिलेगी तथा रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

डॉ. अलका गुर्जर का दिल्ली भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया भव्य स्वागत