Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मंदिर में बरसाती पानी टपकने की  समस्या को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन 

मंदिर में बरसाती पानी टपकने की  समस्या को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन 


बिजौलियां।कस्बे की ऐतिहासिक धरोहर 12 वीं शताब्दी में निर्मित शिल्पकला की बेजोड़ मिसाल मंदाकिनी महादेव मंदिर में बारिश के मौसम में पानी टपकने से श्रद्धालुओं को आने वाली परेशानियों के निराकरण की मांग को लेकर कस्बेवासियों ने रविवार को बिजौलियां पहुंचे सांसद दामोदर अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।शांतिलाल जोशी व शम्भूसिंह शक्तावत ने बताया कि पूरे श्रावण माह में तीनों मंदिरों में धार्मिक आयोजन,रामायण पाठ व अभिषेक के कार्यक्रम होते हैं।बरसाती पानी टपकने से मंदिर में पानी भर जाता हैं।जिससे श्रद्धालुओं को भारी परेशानियां उठानी पड़ती हैं।साथ ही अमूल्य पुरातात्विक धरोहर को भी नुकसान पहुंचता हैं।वहीं नगरपालिका अधिशाषी अधिकारी पंकज कुमार मंगल को अलग से ज्ञापन सौंप कर वर्तमान में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के लिए आभार जताते हुए सड़क के दोनों तरफ पेड़-पौधे व लाइटनिंग की व्यवस्था के साथ ही साइडों में खाली रही जगह पर इंटरलॉकिंग ईंटें लगाने की मांग की गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा