Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सद्भावना व भाईचारे से मनाएं त्योहार

सद्भावना व भाईचारे से मनाएं त्योहार



बिजौलियाँ।होलिका दहन, धुलेंडी,रंग तेरस, ईद -उल -फितर जैसे त्योहारो को लेकर थाना परिसर में एसडीएम अजीत सिंह राठौड़ की अध्यक्षता और तहसीलदार ललित डीडवानिया व थाना अधिकारी लोकपाल सिंह की मौजूदगी में सीएलजी बैठक आयोजित हुई।बैठक में एसडीएम राठौड़ ने आमजन से सभी त्योहारों को सद्भावना और भाईचारे से मनाने की अपील की। सीएलजी सदस्यों द्वारा प्रशासन से अत्यधिक तेज गति से कस्बे में चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों और साइलेंसर की तेज आवाज वाली बुलेट बाइक चलाने वालों पर कार्यवाही की मांग की गई। इस पर थाना अधिकारी ने कानूनी कार्रवाई किए जाने की बात कही।वहीं सीएलजी सदस्यों द्वारा आनंद भवन के समीप और पथिक खेल मैदान के पास स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग भी की गई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा