Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगरपरिषद की टीम ने की बड़ी कार्यवाही।

अवैध अतिक्रमण के खिलाफ नगरपरिषद की टीम ने की बड़ी कार्यवाही।

धौलपुर राजस्थान। प्रशासन द्वारा दिल्ली मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के सर्विस रोड़ पर किए गए अवैध निर्माण के खिलाफ नगरपरिषद ने बड़ी कार्यवाही की है। नगरपरिषद की टीम दस्ते के साथ राजाखेड़ा बाईपास, सुंदर कॉलोनी जीरौली फाटक सहित अन्य जगहों पर पहुंची। जहां से दस्ते ने जेसीबी की मदद से हाइवे के किनारे सर्विस रोड़ पर किए गए स्थाई अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान लोगों के द्वारा विरोध भी किया गया। गौरतलब है कि सर्विस रोड पर लोगों के द्वारा स्थाई अतिक्रमण किया गया था। जिसके कारण सर्विस रोड़ पर जलभराव की स्थिति बनी हुई थी। जिसके कारण वाहनो को निकलने में दिक्कत होती थी। कार्यवाही के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा