Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खटीक समाज कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

खटीक समाज कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित


बिजौलियां।खटीक समाज के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मदन लाल बागड़ी एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह बिजौलियां समाज द्वारा आयोजित किया गया। सकल चौरासी आम चोखला के पंच व खटीक समाज के लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रमेश खोईवाल (भीलवाड़ा शहर अध्यक्ष) एवं अध्यक्षता शैलेन्द्र डीडवानिया (जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय खटीक समाज संस्था) ने की। अध्यक्षीय उध्बोधन में समाज मे व्याप्त कुरूतियों को मिटाने एवं एकजुट होकर समाज का राजनीतिक प्रतिनिधित्व सक्रिय करने के साथ ही भीलवाड़ा जिले में एक विधायक खटीक समाज से हो इसको लेकर सामूहिक प्रयास करने के लिए कहा। कार्यक्रम का संचालन कैलाश बागड़ी एवं अनिल कुमार बागड़ी ने किया। कार्यक्रम के पश्चात स्नेहभोज का आयोजन किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

70 के दशक की खास याद बन गया था लता का ‘कांटा लगा' गाना, आशा पारेख के नैनों ने भर दी थी गाने में डबल ऊर्जा